मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

*मदारेश्वर रोड़ पर श्री कृष्ण सत्संग की धूम* *देर रात तक श्रोता झूम उठे*

मुख्य बिंदु
  • बांसवाड़ा : आगामी राधा गोविन्द नौका विहार उत्सव की पूर्व तैयारियों के तहत मदारेश्वर रोड़ गोशाला के निकट मनोज भावसार के निवास स्थान पर भगवान् योगेश्वर श्री कृष्ण भावनामृत भक्ति साधना युक्त सत्संग संकीर्तन भजन में श्रद्धालुओं ने आचार्य अचिंत्य दृष्टि दास प्रभु की अगुवाई में समा बाध दिया।
  • प्रारम्भ में मनोज भावसार, दक्षा भावसार,रौनक भावसार ने भगवान् योगेश्वर श्री कृष्ण का दूध, दही पंच गव्य से अभिषेक पूजा विधान आरती कर रिझाया।
  • *राधा गोविन्द नौका विहार उत्सव 24 मई ठिकरिया में गुरुकुल स्कूल के निकट दादा की बाड़ी में आहुत* इस अवसर पर चरण वंदना माताजी श्रीमति रचना व्यास ने तुलसी नृसिंह आरती गाई और आगामी राधा गोविन्द नौका विहार उत्सव 24 मई ठिकरिया में गुरुकुल स्कूल के निकट दादा की बाड़ी में आहुत करने हेतु समितियों की समीक्षा करते हुए अभय गौरांग दास एवम् विश्व आत्मा दास प्रभु ने नौका विहार उत्सव की महिमा प्रतिपादित की ।
WAf𝕏TGin✉🖨
*मदारेश्वर रोड़ पर श्री कृष्ण सत्संग की धूम* *देर रात तक श्रोता झूम उठे*

बांसवाड़ा : आगामी राधा गोविन्द नौका विहार उत्सव की पूर्व तैयारियों के तहत मदारेश्वर रोड़ गोशाला के निकट मनोज भावसार के निवास स्थान पर भगवान् योगेश्वर श्री कृष्ण भावनामृत भक्ति साधना युक्त सत्संग संकीर्तन भजन में श्रद्धालुओं ने आचार्य अचिंत्य दृष्टि दास प्रभु की अगुवाई में समा बाध दिया।

प्रारम्भ में मनोज भावसार, दक्षा भावसार,रौनक भावसार ने भगवान् योगेश्वर श्री कृष्ण का दूध, दही पंच गव्य से अभिषेक पूजा विधान आरती कर रिझाया।

*राधा गोविन्द नौका विहार उत्सव 24 मई ठिकरिया में गुरुकुल स्कूल के निकट दादा की बाड़ी में आहुत* इस अवसर पर चरण वंदना माताजी श्रीमति रचना व्यास ने तुलसी नृसिंह आरती गाई और आगामी राधा गोविन्द नौका विहार उत्सव 24 मई ठिकरिया में गुरुकुल स्कूल के निकट दादा की बाड़ी में आहुत करने हेतु समितियों की समीक्षा करते हुए अभय गौरांग दास एवम् विश्व आत्मा दास प्रभु ने नौका विहार उत्सव की महिमा प्रतिपादित की ।

*सत्संग संकीर्तन भजन में देर रात तक झूम झूम कर वातावरण भक्ति मय किया* इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान में साधक साधिकाओं श्रद्धालुओं में दीपिका पंड्या, ओड्रिला ,शिल्पा, अक्षी ,शाबुनी मंडल, अर्चना ,अनिता ,भारती, चैतन्य ,खुशी त्रिवेदी ,चरण वंदना माताजी ,श्रीमति रचना व्यास ,मानस पंड्या ,कुशाग्र निमाई दास हेमेंद्र सिंह रौनक भावसार ने सत्संग संकीर्तन भजन में देर रात तक झूम झूम कर वातावरण भक्ति मय कर दिया।