मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

सीता जयन्ती और शायर मंज़र का अभिनन्दन समारोह सम्पन्न

साहित्यकारों की काव्य गोष्ठी में ‘सर्वधर्म सद्भाव का सन्देश’

मुख्य बिंदु
  • बांसवाड़ा, श्री उजास परिवार, ठीकरिया द्वारा श्री सिन्धी धर्मशाला बांसवाड़ा में वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी शनिवार को सीता जयन्ती और शायर सईद मंज़र का अभिन्नदन समारोह आयोजित किया।
  • समारोह में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शायरों-कावियों ने अपनी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् प्रकाश पण्ड्या ने की।
  • समारोह में जीजीटीयु कुलगीत रचयिता कवि हरीश आचार्य, वरिष्ठ शायर ज़हीर आतिश, अभिनव शिक्षा समिति के शास्त्रीय गायक आदित्य काले का आतिथ्य रहा।
  • समारोह में वरिष्ठ शायर - दोहाकार सईद मंज़र के हज़ यात्रा पर प्रस्थान से पूर्व सार्वजनिक अभिनन्दन किया गया तथा यात्रा के लिए मंगलकामनाएं प्रदान की गई।
  • संचालन संयुक्त राष्ट्रसंघ प्रतिनिधि - जीजीटीयु में उर्दू विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ शायर डाॅ.
WAf𝕏TGin✉🖨
सीता जयन्ती और शायर मंज़र का अभिनन्दन समारोह सम्पन्न

बांसवाड़ा, श्री उजास परिवार, ठीकरिया द्वारा श्री सिन्धी धर्मशाला बांसवाड़ा में वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी शनिवार को सीता जयन्ती और शायर सईद मंज़र का अभिन्नदन समारोह आयोजित किया। समारोह में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शायरों-कावियों ने अपनी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् प्रकाश पण्ड्या ने की। समारोह में जीजीटीयु कुलगीत रचयिता कवि हरीश आचार्य, वरिष्ठ शायर ज़हीर आतिश, अभिनव शिक्षा समिति के शास्त्रीय गायक आदित्य काले का आतिथ्य रहा।

समारोह में वरिष्ठ शायर - दोहाकार सईद मंज़र के हज़ यात्रा पर प्रस्थान से पूर्व सार्वजनिक अभिनन्दन किया गया तथा यात्रा के लिए मंगलकामनाएं प्रदान की गई। संचालन संयुक्त राष्ट्रसंघ प्रतिनिधि - जीजीटीयु में उर्दू विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ शायर डाॅ. सईद रोशन ने तथा आभार प्रदर्शन डाॅ. अमानुल्ला पठान ने किया।

इनकी रही प्रस्तुतियां शायर सिकन्दर मामु, राजेन्द्र संतवानी ‘राज’, असलम खान पठान, मेहबूब आनन्द, कवि भागवत ‘कुन्दन’, अशोक मदहोश, हेमन्त पाठक ‘राही’, हिमेश उपाध्याय, ठीकरिया निवासी भंवर गर्ग ‘मधुकर’, पांचलवासा निवासी राम पंचाल ‘भारतीय, बड़ी पडाल (घाटोल) निवासी प्रितेश बुनकर ‘प्रित’ ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम में जनजाति कलाकार आशीष गणावा ‘अमोल’, अधिवक्ता साजिद हुसैन, मेमुना पठान, राजा खान, जुबेर, कबीर आदि भी उपस्थित रहे।