मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

सत्यनारायण त्रिवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

मुख्य बिंदु
  • अखिल भारतीय ओदीच्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव उज्जैन में संपन्न हुआ जिसमें सत्यनारायण त्रिवेदी भारी बहुमत से निर्वाचित घोषित हुए उज्जैन जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर सिद्धार्थ गार्डन विजय गंज मंडी मक्सी रोड पर आज अखिल भारतीय ओदीच्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें देश भर के विभिन्न प्रान्तों से राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हुए बांसवाड़ा जिले से भी प्रतिनिधि मण्डल शामिल हुआ।
  • राष्ट्रीय चुनाव भारी गहमा गहमी में वैदिक रिचाओं, मंत्रों की अनुगुंज ओर भगवान महाकाल बाबा की स्तुतियों के साथ शुरू हुआ।
  • जिसमें समाज सेवी सत्यनारायण त्रिवेदी निर्वाचित घोषित हुए।
  • विप्र अरुण व्यास ने बताया कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन को लेकर आयोजित चुनावी प्रक्रिया में तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे ।
WAf𝕏TGin🖨
सत्यनारायण त्रिवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

बांसवाड़ा। अखिल भारतीय ओदीच्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव उज्जैन में संपन्न हुआ जिसमें सत्यनारायण त्रिवेदी भारी बहुमत से निर्वाचित घोषित हुए उज्जैन जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर सिद्धार्थ गार्डन विजय गंज मंडी मक्सी रोड पर आज अखिल भारतीय ओदीच्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें देश भर के विभिन्न प्रान्तों से राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हुए बांसवाड़ा जिले से भी प्रतिनिधि मण्डल शामिल हुआ।

राष्ट्रीय चुनाव भारी गहमा गहमी में वैदिक रिचाओं, मंत्रों की अनुगुंज ओर भगवान महाकाल बाबा की स्तुतियों के साथ शुरू हुआ। जिसमें समाज सेवी सत्यनारायण त्रिवेदी निर्वाचित घोषित हुए।

विप्र अरुण व्यास ने बताया कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन को लेकर आयोजित चुनावी प्रक्रिया में तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे ।

चुनाव प्रक्रिया प्रातः 11:00 बजे से शुरू हुई जिसमें देश भर 8000 मतदाताओं में से 3542 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें सर्वाधिक 1809 मत सत्यनारायण त्रिवेदी को मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रवीण पटेल को 1765 मत प्राप्त हुए तथा एक अन्य उम्मीदवार प्रवीण शर्मा को मात्र 30 मत प्राप्त हुए ।

एवम् सत्यनारायण त्रिवेदी 144 मतों से महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।

उल्लेखनीय हैं कि वरिष्ठ समाज सेवी मधुसूदन व्यास (कुशलगढ़) की अगुवाई में राजस्थान भर से 769 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अखिल भारतीय ओदीच्य महासभा की कार्यकारिणी गठन शीघ्र किया जाएगा जिसमें बांसवाड़ा जिले को भी प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना जताई गई हैं।