मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

बांसवाड़ा में छह दिवसीय पुस्तक मेला जारी

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने किया अवलोकन

मुख्य बिंदु
  • *विभिन्न विषयों पर 50 हजार पुस्तकें प्रदर्शित* बांसवाड़ा /शहर के रातीतलाई स्थित राजकीय नूतन सीउमा विद्यालय परिसर में चल रहे 6 दिवसीय बांसवाड़ा पुस्तक मेले का अवलोकन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुशील जैन ने किया और विभिन्न विषयों तथा प्रकाशनों की किताबों का अवलोकन किया।
  • इस पुस्तक मेले में राजकमल, प्रभात, लोकभारती, वाणी जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों की अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा के विभिन्न विषयों से जुड़ी लगभग पचास हजार किताबें उपलब्ध हैं।
  • इनमें नाटक, कविता, कहानी, उपन्यास, आत्मकथा, यात्रा वृत्तांत, इतिहास, निबंध सहित कई लेखन विधाएं शामिल हैं।
  • बच्चों की किताबों में इकतारा, प्रथम, एकलव्य जैसे प्रकाशनों की किताबें बड़ी मात्रा में उपलब्ध हैं।
  • यह मेला आगामी 13 दिसंबर तक जारी रहेगा।
  • इसमें शहरवासी अपनी पसंद की पुस्तकें उचित डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे।
WAf𝕏TGin🖨
बांसवाड़ा में छह दिवसीय पुस्तक मेला जारी

*विभिन्न विषयों पर 50 हजार पुस्तकें प्रदर्शित*

बांसवाड़ा /शहर के रातीतलाई स्थित राजकीय नूतन सीउमा विद्यालय परिसर में चल रहे 6 दिवसीय बांसवाड़ा पुस्तक मेले का अवलोकन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुशील जैन ने किया और विभिन्न विषयों तथा प्रकाशनों की किताबों का अवलोकन किया। 

इस पुस्तक मेले में राजकमल, प्रभात, लोकभारती, वाणी जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों की अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा के विभिन्न विषयों से जुड़ी लगभग पचास हजार किताबें उपलब्ध हैं। इनमें नाटक, कविता, कहानी, उपन्यास, आत्मकथा, यात्रा वृत्तांत, इतिहास, निबंध सहित कई लेखन विधाएं शामिल हैं। बच्चों की किताबों में इकतारा, प्रथम, एकलव्य जैसे प्रकाशनों की किताबें बड़ी मात्रा में उपलब्ध हैं।

यह मेला आगामी 13 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसमें शहरवासी अपनी पसंद की पुस्तकें उचित डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे।