मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

*एस आई आर कार्यशाला सम्पन्न*

राष्ट्र हित का एस आई आर विशेष गहन पुनः निरीक्षण कार्य समय पर पूरा करें:-व्यास 

राष्ट्र हित का एस आई आर विशेष गहन पुनः निरीक्षण कार्य समय पर पूरा करें:-व्यास

मुख्य बिंदु
  • राष्ट्रीय कार्य में *राष्ट्र प्रथम-फिर हम* प्रत्येक कार्मिक को 120 मतदाता तक पहुंच जरूरी बांसवाड़ा।
  • ग्राम पंचायत अमरथून अधीन समस्त विद्यालयों के कार्मिकों को बूथ लेवल अधिकारियों को हर सम्भव सहयोग करके समय पर राष्ट्रीय कार्य एस आई आर को पूर्ण करना है यह राष्ट्रीय कार्य है।
  • उक्त विचार व्यक्त करते हुए राज्य शिक्षा सेवा के अधिकारी आशीष पंड्या ने कहा कि कठिन समय में शिक्षकों की जिम्मेदारी महत्त्व पूर्ण हो जाती हैं प्रत्येक कार्मिक 120 आवेदन भरवा कर ऑनलाईन दर्ज कराए ।
  • राज्य शिक्षा सेवा के अधिकारी आशीष पंड्या राउमावि अमरथुन स्कूल में एस आई आर कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।
  • अध्यक्षता पीओ प्रधानाचार्य अरुण व्यास ने की।
WAf𝕏TGin🖨
*एस आई आर कार्यशाला सम्पन्न*

राष्ट्रीय कार्य में *राष्ट्र प्रथम-फिर हम* प्रत्येक कार्मिक को 120 मतदाता तक पहुंच जरूरी बांसवाड़ा। ग्राम पंचायत अमरथून अधीन समस्त विद्यालयों के कार्मिकों को बूथ लेवल अधिकारियों को हर सम्भव सहयोग करके समय पर राष्ट्रीय कार्य एस आई आर को पूर्ण करना है यह राष्ट्रीय कार्य है।

उक्त विचार व्यक्त करते हुए राज्य शिक्षा सेवा के अधिकारी आशीष पंड्या ने कहा कि कठिन समय में शिक्षकों की जिम्मेदारी महत्त्व पूर्ण हो जाती हैं प्रत्येक कार्मिक 120 आवेदन भरवा कर ऑनलाईन दर्ज कराए ।

राज्य शिक्षा सेवा के अधिकारी आशीष पंड्या राउमावि अमरथुन स्कूल में एस आई आर कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।

अध्यक्षता पीओ प्रधानाचार्य अरुण व्यास ने की।

इस अवसर पर राउमावि अमरथुन में वरिष्ठ अध्यापक आशीष कुमार शाह,खुशपाल कटारा,भेरूलाल डोडियार ने एस आई आर आवेदन पत्र में विभिन्न दस्तावेजों और 2002 मतदाता सूची भाग संख्या, मतदाता सूची क्रमांक सहित विभिन्न कॉलम की पूर्ति की सारगर्भित जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि अर्द्ध वार्षिक परीक्षा ओर यह कार्य एक साथ आया है किन्तु राष्ट्रीय कार्य में *राष्ट्र प्रथम-फिर हम* प्रत्येक कार्मिक को 120 मतदाता तक पहुंच कर आवेदन पत्र पूर्ति कर ऑनलाईन दर्ज कराया जाना जरूरी हैं।

इस अवसर पर कार्यशाला में अमरथून उच्च माध्यमिक विद्यालय के 19,भंवर वोड के 15, हंडिया पाड़ा स्कूल, उपला पाड़ा, आंबा पाड़ा,खेड़ली पाड़ा, गुलाबपुरा, ग्वाल माता, कोठारिया पाड़ा ,भौम पाड़ा , मां बाड़ी केंद्र,आंगनवाड़ी भौम पाड़ा भंवर वोड अमरथून के कार्मिक ,ग्राम विकास अधिकारी सचिव गोविन्द कुमार भाभोर आशा सहयोगी, पटवारी, ए एन एम सहित कई कर्मचारी शामिल थे।

इस अवसर पर नोडल सचिव चुन्नीलाल दायमा, शिशुपाल कामोल, रिंकू मैडम, गोविन्द डामोर,कचरू लाल चरपोटा हरिशंकर,मानसिंह, श्रीमति रैना निनामा,श्रीमति प्रज्ञा अधिकारी, कारू लाल मेघवाल व्याख्याता जीव विज्ञान,गजेंद्र व्यास, कार्मिकों ने सहयोग करते हुए कार्य आरम्भ किया।