मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

विद्यालय समय यथावत रखने बाबत शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंपा गया*।

बांसवाड़ा । राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के प्रतिनिधि मंडल ने वर्तमान में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए संयुक्त निदेशक जयदीप झाझड़ीया से वार्ता कर आगामी 15 अक्टूबर तक एकल पारी में संचालित होने वाले राजकीय विद्यालयों का समय

WAf𝕏TGin✉🖨

बांसवाड़ा । राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के प्रतिनिधि मंडल ने वर्तमान में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए संयुक्त निदेशक जयदीप झाझड़ीया से वार्ता कर आगामी 15 अक्टूबर तक एकल पारी में संचालित होने वाले राजकीय विद्यालयों का समय यथावत (प्रातः 7.30 से दोपहर 1बजे तक ) रखने हेतु ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश सभाध्यक्ष ललित आर पाटीदार ने बताया कि वर्तमान में तापमान उच्च होने के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में सुचारू शैक्षणिक कार्य एवं भौतिक सुविधाओं (पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति ) को संज्ञान में रखते हुए आगामी 15 अक्टूबर तक विद्यालय संचालन समय यथावत रखा जाए।

जिला मंत्री महिपाल भुता ने बताया कि गत दिनों सम्पन्न हुए जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में प्रस्ताव सत्र में शिक्षकों से प्राप्त सुझाव एवं प्रस्तावों को संकलित कर संगठन की ओर से सार्वजनिक शिक्षा की मजबूती हेतु विभिन्न मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।

संगठन की जिला शाखा बांसवाड़ा द्वारा उक्त मांग पत्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा को भी प्रेषित किया गया है।

उक्त ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालो में जिलाध्यक्ष नवीन जोशी, लोकेश पटेल, लोकेश पंड्या, सतीश जोशी ,बदन लाल डामोर, श्रीपाल जैन, महिपाल भाटिया, डाया लाल यादव, नानूराम डामोर ,अरुण व्यास आदि शामिल रहे।