मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

स्वच्छ विद्यालय अभियान का हुआ आयोजन

WAf𝕏TGin✉🖨
स्वच्छ विद्यालय अभियान का हुआ आयोजन

आयुक्त नगर परिषद बांसवाड़ा बताया कि स्वच्छ विद्यालय अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों में व्यवहार परिवर्तन, स्वच्छ आदतों का विकास, अपशिष्ट पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण की समझ विकसित कर शहरों  को गार्बेज फ्री बनाने में योगदान सुनिश्चित किया जाने हेतु अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न विद्यालयों में जाकर स्कूल स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन मूल्यांकन किया जा रहा है 

इसी क्रम में  दिनांक 14/11/2025  को शहर के *सेंट थॉमस सेकंडरी स्कूल* में नगर परिषद् की टीम द्वारा स्कूल स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन मूल्यांकन किया गया एवं बच्चों को स्रोत पृथक्करण, होम कंपोस्टिंग एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।