मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

एमपीयूएटी में शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT), उदयपुर के निदेशालय छात्र कल्याण द्वारा आज शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत

WAf𝕏TGin✉🖨
एमपीयूएटी में शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT), उदयपुर के निदेशालय छात्र कल्याण द्वारा आज शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के NSS, NCC, Scout & Guide तथा Sports के प्रभारीगण, शिक्षकगण, विद्यार्थीगण एवं MPUAT के पूर्व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. विक्रमादित्य दवे ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अपने उद्घाटन संबोधन में डॉ. दवे ने डॉ. राधाकृष्णन के प्रेरणादायी जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने अपने उत्कृष्ट कार्य, समर्पण, सेवा एवं नैतिक मूल्यों के बल पर एक शिक्षक के रूप में अपने जीवन की शुरुआत की और अपनी प्रतिभा एवं योगदान के माध्यम से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद, राष्ट्रपति पद तक पहुंचे।

उनका जीवन प्रत्येक शिक्षक एवं विद्यार्थी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

डॉ. दवे ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन केवल एक महान शिक्षक ही नहीं, बल्कि एक प्रख्यात दार्शनिक, लेखक एवं शिक्षाविद् भी थे। उन्होंने भारतीय दर्शन, संस्कृति एवं शिक्षा के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण पुस्तकों की रचना की।

उनकी कई कृतियां आज भी भारत तथा विदेशों के विश्वविद्यालयों में पाठ्य एवं संदर्भ पुस्तकों के रूप में उपयोग की जाती हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि डॉ. राधाकृष्णन भारतीय संविधान सभा के सदस्य रहे तथा राष्ट्र निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शिक्षा और शिक्षक के प्रति उनके विशेष सम्मान के कारण उनके जन्मदिवस 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम में MPUAT के पूर्व छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विश्वविद्यालय के Sports Secretary डॉ. वीरेन्द्र सिंह जी, श्री सोमशेखर व्यास जी, डॉ. केवल चंद सीरवी तथा श्री दयाल नागदा जी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों, पूर्व विद्यार्थियों एवं विद्यार्थियों ने डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण तथा राष्ट्र सेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में NSS, NCC, Scout & Guide तथा खेल गतिविधियों से जुड़े अधिकारी, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।