मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 23 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की 70वीं अकादमिक परिषद की बैठक संपन्न

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर ने 23 नवंबर, 2026 को विश्वविद्यालय सचिवालय में माननीय

WAf𝕏TGin✉🖨
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की 70वीं अकादमिक परिषद की बैठक संपन्न

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर ने 23 नवंबर, 2026 को विश्वविद्यालय सचिवालय में माननीय कुलगुरु डॉ प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 70 वीं अकादमिक परिषद की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के प्रमुख एजेंडे में पिछली अकादमिक काउंसिल की बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि एवं उन पर की गई कार्यवाही की समीक्षा, विश्वविद्यालय के आगामी 20वें दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं विद्या वाचस्पति की उपाधियाँ तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक प्रदान करने के प्रस्ताव का अनुमोदन शामिल रहा।

कृषि, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी, सामुदायिक विज्ञान, डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी तथा मत्स्यिकी के सभी संघटक महाविद्यालयों के कुल 1111 छात्र-छात्राओं को स्नातक, 163 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर तथा 88 छात्र-छात्राओं को विद्या वाचस्पति (पीएच.डी.) की उपाधि प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए स्नातक स्तर पर 14, स्नातकोत्तर स्तर पर 23 तथा विद्या वाचस्पति स्तर पर 3 विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय स्तर पर स्नातक परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को एक कुलगुरु स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। जैन इरिगेशन संस्थान द्वारा दो विद्यार्थियों को तथा श्री फूल सिंह राठौड़ एवं ब्रिगेडियर अनिल अदलका की स्मृति में एक-एक विद्यार्थी को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं, उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के एक विद्यार्थी को चांसलर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इन प्रमुख एजेंडों के अतिरिक्त, बैठक में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.टेक.) पाठ्यक्रमों में प्रवेश क्षमता (सीटों) में वृद्धि, स्नातक अभियांत्रिकी पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के प्रावधानों के क्रियान्वयन तथा नए बी.टेक. कार्यक्रम प्रारंभ करने के प्रस्तावों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में अकादमिक परिषद के विभिन्न श्रेणियों के सदस्यों ने सहभागिता की। इसके अतिरिक्त, सह-चयनित (Co-opted) सदस्य के रूप में डॉ. ओ.पी. शर्मा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर (पादप रोग विज्ञान), वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।