मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 1 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

एमपीयूएटी में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT), उदयपुर में आज भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर

WAf𝕏TGin✉🖨
एमपीयूएटी में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT), उदयपुर में आज भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।

छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. विक्रमादित्य दवे ने बताया कि इस अवसर पर छात्र कल्याण निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ भी ली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दवे ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके योगदान एवं दूरदर्शी नेतृत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज एक सशक्त एवं एकीकृत राष्ट्र के रूप में भारत की पहचान स्थापित करने में सरदार पटेल की दूरदर्शिता एवं अथक प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विशेष रूप से स्वतंत्रता के समय देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।

विश्वविद्यालय के पूर्व खेल सचिव श्री सोमशेखर व्यास ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाने तथा देश को एक सूत्र में पिरोने में सरदार पटेल के उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में डॉ. वीरेन्द्र सिंह, श्री दयाल नागदा, श्री जमनाशंकर, श्री बंशी, श्री भगवान, प्रखर, रोहित सहित अन्य उपस्थित थे। डॉ. दवे ने आगे बताया कि MPUAT के सभी संघटक महाविद्यालयों में भी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।