मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पलाना कलां का आदर्श मॉडल गांव के रूप में होगा विकास

सर्वजय माधव प्रभु ने गांव को लिया गोद धनतेरस पर विकास कार्यों का शुभारंभ, गौ-रक्षा, प्राकृतिक खेती और गुरुकुल व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

WAf𝕏TGin✉🖨
पलाना कलां का आदर्श मॉडल गांव के रूप में होगा विकास

उदयपुर । पलाना कला ग्राम पंचायत के लिए धनतेरस का दिन विशेष सौगात लेकर आया।

न्यू नवद्वीप धाम, टेक्सास (अमेरिका) के संस्थापक एवं एनआरआई सर्वजय माधव प्रभु (संजय सिंघानिया) ने पलाना कला गांव को गोद लेकर इसे आदर्श एवं आत्मनिर्भर मॉडल गांव के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर गांव की धरती पर उनका ग्रामीणों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

वरिष्ठ समाजसेवी चुन्नीलाल जैन ने मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना पहनाकर प्रभु का अभिनंदन किया।गांव के समग्र विकास पर होगा कामकार्यक्रम में ग्रामीणों ने गांव की प्रमुख समस्याओं एवं विकास की जरूरतों पर चर्चा की।

इसमें गौशाला निर्माण, प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने, युवाओं के लिए रोजगार एवं खेल सुविधाओं का विस्तार तथा महिलाओं के लिए प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषय रखे गए।गौ-रक्षा, कृषि और आध्यात्मिक शिक्षा बनेगी विकास का आधारसर्वजय माधव प्रभु ने कहा कि पलाना कलां को आदर्श गांव बनाने के लिए गौ-रक्षा, कृषि, आध्यात्मिक शिक्षा, आत्मनिर्भर ग्राम व्यवस्था और गुरुकुल व्यवस्था के विकास में हरसंभव योगदान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद के दिव्य दृष्टिकोण के अनुरूप सादा जीवन-उच्च विचार, गौ-रक्षा, कृषि आधारित आत्मनिर्भरता, प्राकृतिक खेती, ग्रामीण समुदायों का विकास, व्यावहारिक कौशल शिक्षा और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।धनतेरस पर के अवसर पर कार्यारंभशुभ धनतेरस के अवसर पर गांव के आराध्य प्रभु चारभुजानाथ कृष्णजी के मंदिर में इस अभियान का शुभारंभ किया गया।

युवाओं के सहयोग और माताओं-बहनों के समर्थन से गांव के विकास के लिए सर्वे कार्य एवं विस्तृत कार्ययोजना बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई।इस पहल का लक्ष्य पलाना कला को गौ-रक्षा, प्राकृतिक खेती, रोजगार, शिक्षा और आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित आत्मनिर्भर कृष्ण भावनामृत आदर्श गांव के रूप में विकसित करना है।कार्यक्रम में गांव के प्रभुलाल, कृषि राज्य मंत्री के सह सचिव किशनलाल जाट, उपसरपंच पीयूष व्यास, चिकित्साधिकारी कैलाश जाटव, मांगीलाल खटीक, मनोहरलाल जैन, दीपक सालवी, प्रेम जाट, हीरालाल, सत्यनारायण सोनी, दीपक माली, विक्रम वैष्णव, दिनेश वैष्णव, पप्पू गमेती, छगन मेघवाल, सुरेश लोहार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।