मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 26 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

276 विद्यार्थियों को स्टेशनरी एवं स्वेटर वितरित

उदयपुर, 26 नवंबर। संजीवनी सीनियर सिटीजन सोसायटी उदयपुर की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाघपुरा में विद्यार्थियों के लिए स्टेशनरी

WAf𝕏TGin✉🖨
276 विद्यार्थियों को स्टेशनरी एवं स्वेटर वितरित

उदयपुर । संजीवनी सीनियर सिटीजन सोसायटी उदयपुर की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाघपुरा में विद्यार्थियों के लिए स्टेशनरी एवं स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पीईईओ बाघपुरा बालगोपाल शर्मा ने की। शर्मा ने बताया कि संजीवनी सीनियर सिटीजन सोसायटी के अध्यक्ष रमेश प्रकाश माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष किशनलाल मेहता, महासचिव रामचन्द्र शर्मा एवं उनके 20 साथियों के सहयोग से विद्यालय के 276 विद्यार्थियों को स्वेटर एवं प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन दिनेश जोशी द्वारा किया गया। जयकुंवर पुरिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।