मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 26 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

संविधान दिवस पर जिलेभर में विविध आयोजन, संविधान की प्रस्तावना की ली शपथ

अधिकारियों-कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने संविधान के मूल आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

WAf𝕏TGin✉🖨
संविधान दिवस पर जिलेभर में विविध आयोजन, संविधान की प्रस्तावना की ली शपथ

उदयपुर । जिलेभर में गुरुवार को संविधान दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर सूचना केंद्र सहित विभिन्न राजकीय कार्यालयों, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इस दौरान जिला परिषद सीईओ प्रीतम कुमार, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके साथ ही जिले भर में आयोजित हुए विविध कार्यक्रमों के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर उसके मूल आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ ली।कार्यक्रमों में उपस्थित प्रतिभागियों ने संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और समाज में समानता, भाईचारे, सद्भाव एवं आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।ऑनलाइन माध्यम से भी हुई गतिविधियांराजस्थान युवा बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप जिला, उपखंड और ब्लॉक स्तर पर आमजन तथा विशेषकर युवाओं की भागीदारी के साथ जिले के सभी राजकीय कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, युवा संगठनों और सार्वजनिक स्थानों पर भी प्रस्तावना का सामूहिक वाचन हुआ।

इसके साथ ही नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं को माय जीओवी पोर्टल पर 23 भाषाओं में ऑनलाइन प्रस्तावना वाचन, माय भारत और माय जीओवी पोर्टल पर संविधान क्विज, विकसित भारत युवा संवाद तथा निबंध लेखन, वाद-विवाद, सेमिनार और पोस्टर निर्माण गतिविधियों का भी आयोजन किया हुआ।