उदयपुर । सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्तवाधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में एडीजे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल चौधरी की अध्यक्षता में संविधान दिवस के अवसर पर भूपाल नोबल लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राआंे को सविधान की शपथ दिलवाई गई।
आयोजित कार्यक्रम में प्रोफेसर चेतन सिंह चौहान प्रेजीडेंट भूपाल नोबल्स युनिवर्सिटी, डॉ आशुतोष पितलिया अधिष्ठाता विधि संकाय भी मंचासीन रहे।एडीजे राहुल चौधरी द्वारा कार्यक्रम में विधि छात्र-छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता, नाल्सा हेल्पलाईन 15100, नाल्सा पोर्टल, मोबाईल हेल्पलाईन 8306002022, बाल विवाह रोको अभियान, नाल्सा वीर परिवार सहायता योजना, नाल्सा सजृन की सुरक्षा, नाल्सा सुरक्षित बचपन अभियान के बारे में भी जागरूक किया गया।
