मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 26 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

दलीचंद डांगी बने उदयपुर जिला परिषद के उप जिला प्रमुख

भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस के उदयलाल डामोर को 5 मतों से हराया, सभी 47 सदस्यों ने किया मतदान

WAf𝕏TGin✉🖨
दलीचंद डांगी बने उदयपुर जिला परिषद के उप जिला प्रमुख

उदयपुर । उदयपुर जिला परिषद के उप जिला प्रमुख पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दलीचंद डांगी निर्वाचित हुए हैं।

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल डामोर को 5 मतों से पराजित किया।उप जिला प्रमुख के निर्वाचन के लिए गुरुवार को जिला परिषद सभागार में मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय दोपहर 3 बजे शुरू हुई।

मतदान में जिला परिषद के सभी 47 सदस्यों ने भाग लिया।

मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी दलीचंद डांगी को 26 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल डामोर को 21 मत मिले।जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख दलीचंद डांगी को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई तथा निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा।