मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 26 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

13वीं राज्य अन्तर्संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता- उदयपुर संभाग की टीमों का चयन 7 दिसंबर को

उदयपुर। 13वीं राजस्थान राज्य अन्तर्संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आगामी 1 से 4 जनवरी 2027 तक बीकानेर में किया

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर । 13वीं राजस्थान राज्य अन्तर्संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आगामी 1 से 4 जनवरी 2027 तक बीकानेर में किया जाएगा।

पूर्व में यह प्रतियोगिता 24 से 27 दिसंबर 2026 तक प्रस्तावित थी, जिसकी तिथियों में संशोधन किया गया है।अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सी.आर. देवासी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उदयपुर संभाग की टीमों का चयन 7 दिसंबर 2026 (सोमवार) को दोपहर 1ः00 बजे से किया जाएगा।

संभाग के समस्त विभागों व कार्यालयों के इच्छुक और दक्ष अधिकारी एवं कर्मचारी इसमें भाग ले सकेंगे।चयन प्रक्रिया के स्थान और खेलश्री देवासी ने बताया कि खेल प्र्रतियोगिता के लिए चयन प्रकिया में टेबल टेनिस (पुरुष-महिला), वॉलीबॉल (पुरुष), कबड्डी (पुरुष-महिला) और बैडमिंटन (पुरुष-महिला) के ट्रायल्स चेतक सर्कल स्थित महाराणा भूपाल स्टेडियम (गांधी ग्राउंड) में होंगे।इसी प्रकार बास्केटबॉल (पुरुष), टेनिस (पुरुष-महिला) और क्रिकेट (पुरुष) की टीमों का चयन खेलगांव, उदयपुर में किया जाएगा।पात्रता की शर्तेंश्री देवासी ने बताया कि निगमों, मंडलों व स्वायत्तशासी संस्थाओं के कार्मिक, दैनिक वेतन भोगी, ठेका व संविदा कर्मचारी, कार्यप्रभारित कार्मिक तथा पुलिस विभाग के बेल्टधारी अधिकारी एवं कर्मचारी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे।

उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागीयों की की अंतिम सूची 8 दिसंबर तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।