मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

हार्टफुलनेस केन्द्र चित्रकूटनगर में हर रविवार ध्यान की सुविधा

शहरवासियों के लिए चित्रकूट नगर में ध्यान केंद्र, का शुभारंभ, हर रविवार प्रातः 7.30 बजे निःशुल्क होगा सत्र

WAf𝕏TGin✉🖨
हार्टफुलनेस केन्द्र चित्रकूटनगर में हर रविवार ध्यान की सुविधा

उदयपुर  । चित्रकूट नगर स्थित नवनिर्मित हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र रविवार से आमजन के लिए  उपलब्ध  होगा । केंद्र समन्वयक डॉ. राकेश दशोरा ने बताया कि इस केंद्र पर प्रत्येक रविवार सुबह 7.30 बजे निःशुल्क ध्यान सत्र आयोजित होगा। आध्यात्मिकता और ध्यान के इच्छुक स्त्री पुरुष ध्यान सत्र में शामिल होने के साथ केंद्र पर संचालित गतिविधियों और पुस्तकालय की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। 

आईआईटी कानपुर के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं वरिष्ठ प्रशिक्षक डॉ. के.के. सक्सेना ने बताया कि चित्रकूट नगर में शुरू हुआ यह केंद्र उदयपुर में  आमजन, विद्यार्थियों और युवाओं को ध्यान, योग एवं सकारात्मक जीवनशैली से जोड़ने की दिशा में नई पहल सिद्ध होगा। हार्टफुलनेस ध्यान केन्द्र के निर्माण से उदयपुर में वर्ष 1977 से चली आ रही हार्टफुलनेस गतिविधियों को स्थायी सुविधा मिलेगी  उन्होंने इसे उदयपुर वासियों के लिए हार्टफुलनेस संस्थान  की ओर से मिला अमूल्य उपहार बताया ।  

हार्टफुलनेस जोन समन्वयक मधु मेहता ने बताया कि  हार्टफुलनेस के वैश्विक मार्गदर्शक श्री कमलेश डी. पटेल दाज़ी के मार्गदर्शन में 160 से अधिक देशों में लाखों अभ्यासियों के आत्मिक लाभ के लिए सरल आध्यात्मिक पद्धति उपलब्ध करवाई गई है । उन्होंने बताया कि उदयपुर हार्टफुलनेस केंद्र पर निःशुल्क ध्यान सत्र, के साथ शीघ्र ही योग, एक्यूप्रेशर, पोलारिटी वो क्वांटम हीलिंग सहित विभिन्न आध्यात्मिक प्रशिक्षण एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 

ध्यान, योग और प्रशिक्षण के लिये ठहरने की सुविधा 

आश्रम प्रबंधक नरेंद्र मेहता ने बताया कि नवनिर्मित भवन में दो मंजिला ध्यान कक्ष, प्रशिक्षण सभागार, सम्मेलन कक्ष और पुस्तकालय क्षेत्र की सुविधा है। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग ठहरने के कमरे तथा अतिथि कक्ष भी उपलब्ध हैं। रसोई, भोजन कक्ष, पेयजल क्षेत्र तथा बच्चों के मनोरंजन एवं शिक्षा कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाएं भी हैं। बाहर से आने वाले साधकों के लिए ठहरने की सुविधा होने से ध्यान, योग, प्रशिक्षण और सत्संग एक ही परिसर में आयोजित किए जा सकेंगे।