मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान

मृदा जांच कार्ड मिला, वैज्ञानिक खेती की दिशा में बढ़ा कदम

मुख्य बिंदु
  • विकसित भारतदृजन सेवा अभियान के तहत मंगलवार को पंचायत समिति नाचना में आयोजित सेवा सेतु अभियान के ब्लॉक स्तरीय शिविर में आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध करवाया गया।
  • शिविर में ग्राम पंचायत नाचना निवासी माधुराम पुत्र देराजराम को कृषि विभाग की ओर से मृदा जांच कार्ड प्रदान किया गया।
  • विकास अधिकारी नाथूसिंह एवं कृषि पर्यवेक्षक द्वारा लाभार्थी को मृदा जांच कार्ड वितरित किया गया।
  • मृदा जांच कार्ड प्राप्त होने पर लाभार्थी माधुराम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मृदा की गुणवत्ता एवं पोषक तत्वों की जानकारी मिलने से फसल के लिए आवश्यक खाद एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग में मदद मिलेगी।
  • उन्होंने शिविर के माध्यम से मौके पर ही लाभ मिलने पर राजस्थान सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
  • सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाकर पात्र लाभार्थियों को त्वरित लाभ उपलब्ध करवाना है।
WAf𝕏TGin🖨
विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान

जैसलमेर । विकसित भारतदृजन सेवा अभियान के तहत मंगलवार को पंचायत समिति नाचना में आयोजित सेवा सेतु अभियान के ब्लॉक स्तरीय शिविर में आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध करवाया गया।

शिविर में ग्राम पंचायत नाचना निवासी माधुराम पुत्र देराजराम को कृषि विभाग की ओर से मृदा जांच कार्ड प्रदान किया गया। विकास अधिकारी नाथूसिंह एवं कृषि पर्यवेक्षक द्वारा लाभार्थी को मृदा जांच कार्ड वितरित किया गया।

मृदा जांच कार्ड प्राप्त होने पर लाभार्थी माधुराम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मृदा की गुणवत्ता एवं पोषक तत्वों की जानकारी मिलने से फसल के लिए आवश्यक खाद एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग में मदद मिलेगी। उन्होंने शिविर के माध्यम से मौके पर ही लाभ मिलने पर राजस्थान सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाकर पात्र लाभार्थियों को त्वरित लाभ उपलब्ध करवाना है। शिविर में मिली सुविधा ने माधुराम के लिए खेती को अधिक वैज्ञानिक एवं लाभकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सुनिश्चित किया।