मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

नगरपालिका पोकरण चुनाव के लिए नियुक्त पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का अंतिम प्रशिक्षण आज

जैसलमेर। नगरपालिका पोकरण के आम चुनाव -2026 के तहत वार्ड सदस्यों का मतदान 11 सितम्बर, शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। जिला

जैसलमेर। नगरपालिका पोकरण के आम चुनाव -2026 के तहत वार्ड सदस्यों का मतदान 11 सितम्बर, शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा।

WAf𝕏TGin✉🖨

             जैसलमेर । नगरपालिका पोकरण के आम चुनाव -2026 के तहत वार्ड सदस्यों का  मतदान 11 सितम्बर, शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अनुपमा जोरवाल ने बताया कि चुनाव के लिए नियुक्त जोनल एवं एरिया मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी एवं समस्त मतदान अधिकारियों का अंतिम प्रशिक्षण गुरूवार, 10 सितम्बर को प्रातः 8 बजे राजकीय एस.बी.के महाविद्यालय बाड़मेर रोड़ जैसलमेर में रखा गया है।

          जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे चुनाव संबंधी प्रशिक्षण निर्धारित तिथि को अनिवार्य रुप से प्राप्त करें। अनुपस्थित रहने वाले मतदान अधिकारियों के विरुद्व निर्वाचन नियमों के तहत कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।