मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षित पदों का लॉटरी से निर्धारण

उदयपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी चुनावों के लिए आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया के तहत बुधवार को जिला परिषद सभागार में जिला निर्वाचन

WAf𝕏TGin🖨
जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षित पदों का लॉटरी से निर्धारण

उदयपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी चुनावों के लिए आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया के तहत बुधवार को जिला परिषद सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में लॉटरी प्रक्रिया हुई।

इसमें जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों एवं प्रधान पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा महिलाओं के लिए आरक्षित पदों का निर्धारण लॉटरी के माध्यम से किया गया।

उल्लेखनीय है कि उदयपुर में जिला प्रमुख का पद इस बार अनारक्षित ओपन है।लॉटरी प्रक्रिया के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आरक्षण निर्धारण के लिए वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों को आधार बनाया गया।

जिले में कुल 20 पंचायत समितियों तथा जिला परिषद के 47 तथा पंचायत समितियों के कुल 318 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आरक्षण का निर्धारण किया गया।प्रधान के 20 में 10 पद महिलाओं के लिएलॉटरी से जिले की 20 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया।

इइसमें अनुसूचित जनजाति क्षेत्र की 15 पंचायत समितियों के प्रधान पद नियमानुसार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किए गए। इनमें से 7 अजजा महिला के लिए आरक्षित हुए।

अनुसूचित जाति के लिए एक, अनारक्षित महिला के लिए 3 तथा अनारक्षित एक पद रहेगा।पंचायत समिति वार आरक्षणअनुसूचित जनजाति ओपन - कुराबड़, गिर्वा, कोटड़ा, सुलाव, गोगुन्दा, सायरा, खेरवाड़ा तथा नयागांवअनुसूचित जनजाति महिला - नाई, झाड़ोल, फलासिया, ओगणा, देवला, ऋषभदेव एवं कल्याणपुरअनुसूचित जाति - घासाअनारक्षित महिला - भीण्डर, वल्लभनगर एवं मावलीअनारक्षित - बड़गांवजिला परिषद सदस्य कृ 47 सीटों में 23 महिलाओं के लिए आरक्षितजिला परिषद सदस्य के कुल 47 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भी लॉटरी से आरक्षण निर्धारित किया गया।

इसमें अनुसूचित जाति की 2 सीटें, अनुसूचित जनजाति की 28 सीटें, अन्य पिछड़ा वर्ग की 1 सीट तथा सामान्य वर्ग की 16 सीटें आरक्षित की गई हैं।

इनमें कुल 23 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।वार्ड वार आरक्षणअनुसूचित जनजाति - वार्ड 1, 4, 6, 7, 8, 9, 10, 14, 15, 19, 21, 22, 25 एवं 27अनुसूचित जनजाति महिला - 3, 5, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 20, 23, 24, 26, 28 एवं 44अनुसूचित जाति - वार्ड संख्या 46अनुसूचित जाति महिला - वार्ड संख्या 38अन्य पिछड़ा वर्ग - वार्ड संख्या 33अनारक्षित ओपन - वार्ड संख्या 2, 31, 32, 34, 35, 37, 40 एवं 43अनारक्षित ओपन महिला - वार्ड संख्या 29, 30, 36, 39, 41, 42, 45, 47पंचायत समिति सदस्यों का आरक्षणपंचायत समिति गिर्वागिर्वा में कुल 15 वार्ड हैं।

इनमें से वार्ड 2, 3, 4, 5, 9, 10 एवं 12 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 1, 6, 7, 8, 11 एवं 13 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 15 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 14 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।पंचायत समिति मावलीमावली में भी कुल 17 वार्ड हैं।

इनमें से वार्ड 10 अनुसूचित जाति ओपन एवं वार्ड 12 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुआ।

वार्ड 3 एवं 5 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 17 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 1 एवं 6 ओबीसी ओपन एवं वार्ड 2 ओबीसी महिला, वार्ड 7, 11, 13 एवं 15 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 4, 8, 9, 14 एवं 16 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।पंचायत समिति वल्लभनगरवल्लभनगर में भी कुल 17 वार्ड हैं।

इनमें से वार्ड 7 अनुसूचित जाति ओपन एवं वार्ड 11 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 3 एवं 5 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 2 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 6 एवं 17 ओबीसी ओपन एवं वार्ड 8 ओबीसी महिला, वार्ड 9, 10, 13 एवं 14 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 1, 4, 12, 15 एवं 16 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।

पंचायत समिति भीण्डरभीण्डर में कुल 19 वार्ड हैं।

इनमें से वार्ड 1 अनुसूचित जाति ओपन एवं वार्ड 5 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 4 एवं 10 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 3 एवं 12 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 14 एवं 18 ओबीसी ओपन एवं वार्ड 2 ओबीसी महिला, वार्ड 6, 8, 11, 15 एवं 16 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 7, 9, 13, 17 एवं 19 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।

पंचायत समिति बडगांवबड़गांव में कुल 15 वार्ड हैं।

इनमें से वार्ड 4 अनुसूचित जाति ओपन, वार्ड 1, 5, 10 एवं 13 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 6, 11, 12 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 3 ओबीसी ओपन एवं वार्ड 9 ओबीसी महिला, वार्ड 2 एवं 8 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 7, 14, एवं 15 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।

पंचायत समिति कुराबड़कुराबड़ में भी कुल 15 वार्ड हैं।

इनमें से वार्ड 3 अनुसूचित जाति ओपन, वार्ड 4, 7 एवं 11 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 1 एवं 9 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 8 ओबीसी ओपन एवं वार्ड 2, 6 एवं 12 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 5, 10, 13, 14 एवं 15 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।पंचायत समिति ऋषभदेवऋषभदेव में कुल 15 वार्ड हैं।

इनमें से वार्ड 12 अनुसूचित जाति ओपन, वार्ड 4, 6, 7, 8, 13 एवं 15 अनुसूचित जाति ओपन, वार्ड 1, 2, 5, 9, 10 एवं 14 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड 3 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 11 अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व हुआ।पंचायत समिति खेरवाड़ाखेरवाड़ा में कुल 17 वार्ड हैं।

इनमें से वार्ड 13 अनुसूचित जाति ओपन, वार्ड 3, 6, 11, 15, 16 एवं 17 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 1, 2, 7, 9, 12 एवं 14 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 4 एवं 8 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 5 एवं 10 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।पंचायत समिति कोटड़ाकोटड़ा में कुल 17 वार्ड हैं।

इनमें से वार्ड संख्या 17 अनारक्षित ओपन रहेगा, शेष 16 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इन आरक्षित वार्डों में से भी वार्ड 4, 9, 10, 12, 13, 14, 15 एवं 16 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए रिजर्व किया गया है।पंचायत समिति झाड़ोलझाड़ोल में कुल 15 वार्ड हैं।

इनमें से वार्ड 1, 3, 9, 10, 12 एवं 13 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 4, 6, 11, 14 एवं 15 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 5 एवं 7 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 2 एवं 8 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।पंचायत समिति घासाघासा में कुल 17 वार्ड हैं।

इनमें से वार्ड 16 अनुसूचित जाति ओपन एवं वार्ड 12 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुआ।

वार्ड 5 एवं 6 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 11 एवं 15 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 10 ओबीसी ओपन एवं वार्ड 4 ओबीसी महिला, वार्ड 2, 3, 7, 9 एवं 14 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 1, 13 एवं 17 अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व हुआ।पंचायत समिति नाईनाई में भी कुल 15 वार्ड हैं।

इनमें से वार्ड 1, 2, 5, 7, 8 एवं 10 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 3, 4, 6, 9, 11 एवं 14 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 12 एवं 13 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 15 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।पंचायत समिति फलासियाफलासिया में कुल 15 वार्ड हैं।

इनमें से वार्ड 5, 6, 8, 11, 12, 14 एवं 15 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 2, 3, 7, 9, 10 एवं 13 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 1 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 4 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।पंचायत समिति ओगणाओगणा में भी कुल 15 वार्ड हैं।

इसमें से वार्ड 3 अनुसूचित जाति ओपन के लिए, वार्ड 2, 4, 5, 6 एवं 14 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 9, 10, 11, 12 एवं 13 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 7 एवं 15 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 1 एवं 8 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।पंचायत समिति देवलादेवला में कुल 15 वार्ड हैं, जो सभी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

इनमें से वार्ड 2, 4, 7, 8, 12, 13 एवं 14 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।पंचायत समिति सुलावसुलाव में कुल 15 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड संख्या 4 अनारक्षित ओपन रहेगा, शेष 14 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

इन आरक्षित वार्डों में से भी वार्ड 1, 2, 7, 8, 9, 13 एवं 15 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए रिवर्ज किया गया है।पंचायत समिति गोगुन्दागोगुन्दा में कुल 19 वार्ड हैं।

इनमें से वार्ड 14 अनुसूचित जाति ओपन एवं वार्ड 5 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 3, 6, 10, 11 एवं 16 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 7, 12, 15 एवं 17 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 4 ओबीसी ओपन, वार्ड 1, 8 एवं 19 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 2, 8, 13 एवं 18 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।पंचायत समिति सायरासायरा में कुल 15 वार्ड हैं।

इनमें से वार्ड 6 अनुसूचित जाति ओपन, वार्ड 1, 2, 9 एवं 12 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 5, 8, 13 एवं 15 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 14 ओबीसी ओपन, वार्ड 7 एवं 11 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 3, 4 एवं 10 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।पंचायत समिति कल्याणपुरकल्याणपुर में कुल 15 वार्ड हैं।

इनमें से वार्ड 2, 4, 10, 11, 12, 13 एवं 15 अनुसूचित जनजाति ओपन तथा वार्ड 1, 5, 7, 8, 9 एवं 14 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड संख्या 6 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 3 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।पंचायत समिति नयागांवनयागांव में कुल 15 वार्ड हैं।

इनमें से वार्ड 3 अनुसूचित जाति ओपन, वार्ड 2, 6, 10, 12, 14 एवं 15 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 1, 4, 8, 9, 11 एवं 13 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 5 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड संख्या 7 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।