जैसलमेर । जैसलमेर राजस्थान प्रदेश कबड्डी संघ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाली जूनियर कबड्डी टीम के चयन के लिए जयपुर में प्रशिक्षण आयोजित कर रहा हैं।
जिला कबड्डी संघ जैसलमेर की जूनियर टीम के खिलाडी रूपाराम पुत्र मगाराम निवासी फलसुंड का प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ। बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में रूपाराम ने जिला जैसलमेर कबड्डी संघ की जूनियर टीम का नेतृत्व किया था।
रूपाराम के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उसे प्रशिक्षण शिविर में चयन किया गया हैं।
रूपाराम के चयन पर जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष अमरदीन फ़क़ीर, सचिव चन्दन सिंह भाटी ,कोषाध्यक्ष योगेश गेज्जा ,ऋषि तेजवानी ,गणपत सिंह सोलंकी ,योगेश सांवल ,कोच दशरथ सिंह फुलिया ,जालम सिंह फुलिया ,सुजानाराम सहित पदाधिकारियों ने ख़ुशी जाहिर की हैं।
सचिव चन्दन सिंह भाटी ने बताया की रूपाराम शनिवार शाम को जयपुर के चौगान स्टेडियम में आयोजित होने वाले शिविर में शामिल होंगे।
