श्रीगंगानगर। पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनाव जो श्रीगंगानगर जिले में आयोजित होने जा रहे हैं, के निमित आज जिले भर मे ग्रामीण क्षेत्रों के राजकीय व निजी विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्वीप गतिविधियों मे भाग लिया।
नोडल अधिकारी स्वीप जिला परिषद् श्रीगंगानगर, श्री अभिषेक जैन ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों हेतु एक विस्तृत स्वीप कार्य योजना आदेश जारी कर स्वतंत्र निष्पक्ष और शत-प्रतिशत नैतिक मतदान हेतु जागृति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इसकी मॉनीटरिंग हेतु समस्त सीबीईओं को दायित्व सौपे गए हैं।
जिला स्वीप समन्वयक श्री रमन कुमार असीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक सप्ताह में एक दिन एक गतिविधि की थीम पर आधारित कैलेण्ड़र शिक्षा विभाग के साथ-साथ कृषि, चिकित्सा, अल्पसंख्यक विभाग, राजीविका, महिला एवं बाल विकास विभाग, डीओआईटीसी, समाज कल्याण विभाग, मेड़िकल नर्सिंग व एग्रीकल्चर कॉलेज के लिए लगभग तैयार हो चुका है, जिसके माध्यम से जन-सामान्य को जागरूक कर मतदान को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का अभियान सतत रूप से जारी रहेगा।श्रीगंगानगर ब्लाँक से 111, सादूलशहर ब्लाँक से 71, करणपूर ब्लाँक से 63, पदमपुर ब्लाँक से 80, रायसिंहनगर ब्लाँक से 79, सुरतगढ़ ब्लाँक से 115, श्रीविजयनगर ब्लाँक से 61, अनूपगढ़ ब्लाँक से 74 व घड़साना ब्लाँक से 66 विधालयों ने ईएलसी प्रभारियों के निर्देशन मे आज इन गतिविधियों का आयोजन करवाया।
