मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

सशक्त युवा, सशक्त भारत के तहत विधिक जागरूकता शिविर

आयोजित कर एएनएम प्रशिक्षुओं को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ओमी पुरोहित जिला एवं सेशन न्यायाधीश के निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललित पुरोहित द्वारा नालसा जागृति स्कीम 2025 के तहत माह अगस्त 2026 की थीम ‘सशक्त युवा-सशक्त भारत‘ विषय पर एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में विधिक जागरूकता षिविर का आयोजन किया गया।
  • इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के विकास में युवा नर्सिंग प्रषिणार्थियों की भूमिका के प्रति जागरूक करना और उन्हें तकनीकी व मानसिक रूप से सशक्त बनाना था।
  • सचिव ने कहा कि सशक्त युवा ही सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं एवं संविधान के अनुच्छेद 51 क में उल्लेखित मूल कर्तव्यों को बताते हुए कहा कि सषक्त युवा वह है जो संविधान के आदर्षों का सम्मान करें, देष की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करें, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करे, देष की सेवा करे, पर्यावरण की रक्षा करे।
WAf𝕏TGin🖨
सशक्त युवा, सशक्त भारत के तहत विधिक जागरूकता शिविर

जैसलमेर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ओमी पुरोहित जिला एवं सेशन न्यायाधीश के निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललित पुरोहित द्वारा नालसा जागृति स्कीम 2025 के तहत माह अगस्त 2026 की थीम ‘सशक्त युवा-सशक्त भारत‘ विषय पर एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में विधिक जागरूकता षिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के विकास में युवा नर्सिंग प्रषिणार्थियों की भूमिका के प्रति जागरूक करना और उन्हें तकनीकी व मानसिक रूप से सशक्त बनाना था।

सचिव ने कहा कि सशक्त युवा ही सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं एवं संविधान के अनुच्छेद 51 क में उल्लेखित मूल कर्तव्यों को बताते हुए कहा कि सषक्त युवा वह है जो संविधान के आदर्षों का सम्मान करें, देष की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करें, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करे, देष की सेवा करे, पर्यावरण की रक्षा करे।

नर्सिंग क्षेत्र से जुड़ी युवतियाँ ग्रामीण और शहरी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर देश को एक नई दिशा दे सकती हैं। स्वास्थ्य और पोषण पर कार्यक्रम के दौरान इस बात पर विशेष प्रकाश डाला कि स्वस्थ माताएं और सुपोषित बच्चे ही एक मजबूत राष्ट्र का आधार हैं।

हताषा और नकारात्मकता को त्याग कर सकारात्मक सोच विकसित करने का आह्वान किया। ए.एन.एम. प्रशिक्षुओं को ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर स्वास्थ्य और पोषण के प्रति अलख जगाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में ट्रेनिंग सेंटर की सभी शिक्षिकाओं और छात्राओं ने देश की एकता, अखंडता को बनाए रखने और स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की सेवा करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य लोकष कुमार डिगरवाल, नर्सिंग प्रषिक्षक ताराचंद, मोनिका सुमन व असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल मयंक व्यास उपस्थित रहे।