मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

श्री पीताम्बरा आश्रम में आयकर विभाग का हरितिमा संवर्धन अभियान

आयकर अधिकारी एस.के. गुप्ता और पूर्व आयुक्त दिलीप गुप्ता ने पौधारोपण कर किया शुभारंभ

आयकर अधिकारी एस. के.

मुख्य बिंदु
  • बांसवाड़ा | आयकर विभाग की ओर से गुरुवार को श्री पीताम्बरा आश्रम में हरितिमा संवर्धन अभियान आयोजित किया गया।
  • अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के विकास का संदेश दिया गया।
  • वैदिक ऋचाओं की गूंज के बीच परंपरागत प्रजातियों के पौधारोपण के साथ अभियान का शुभारंभ हुआ।
  • कार्यक्रम का शुभारंभ आयकर अधिकारी एस.
  • गुप्ता तथा गायत्री मंडल के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व आयुक्त दिलीप गुप्ता ने पौधे लगाकर किया।
  • इस अवसर पर वृक्ष आराधना से संबंधित वैदिक ऋचाओं के उच्चारण ने वातावरण को आध्यात्मिक एवं प्रकृतिमय बना दिया।
WAf𝕏TGin✉🖨

बांसवाड़ा | आयकर विभाग की ओर से गुरुवार को श्री पीताम्बरा आश्रम में हरितिमा संवर्धन अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के विकास का संदेश दिया गया। वैदिक ऋचाओं की गूंज के बीच परंपरागत प्रजातियों के पौधारोपण के साथ अभियान का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ आयकर अधिकारी एस.के. गुप्ता तथा गायत्री मंडल के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व आयुक्त दिलीप गुप्ता ने पौधे लगाकर किया। इस अवसर पर वृक्ष आराधना से संबंधित वैदिक ऋचाओं के उच्चारण ने वातावरण को आध्यात्मिक एवं प्रकृतिमय बना दिया।

इसके बाद गायत्री मंडल के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष विद्यासागर शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर जी. जोशी, कोषाध्यक्ष पं. अनंत जोशी, रामशंकर जोशी, मनोहर एच. जोशी, मनोज भट्ट सहित मंडल के सदस्यों और आयकर विभाग के कार्मिकों ने पौधारोपण किया। सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल और सुरक्षित विकास का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर आयकर अधिकारी एस.के. गुप्ता ने श्री पीताम्बरा आश्रम के हरित एवं शांत वातावरण की सराहना की। उन्होंने आश्रम परिसर में भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अन्य अभियान आयोजित करने की बात कही। साथ ही आश्रम की गतिविधियों में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

आरंभ में गायत्री मंडल के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व आयुक्त दिलीप गुप्ता ने आयकर अधिकारी एस.के. गुप्ता सहित उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और मंडल की गतिविधियों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि श्री पीताम्बरा आश्रम को हरित संपदा से समृद्ध, प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण और रमणीय परिसर के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगे हैं।

कार्यक्रम ने पौधारोपण के साथ-साथ रोपित पौधों के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। आश्रम परिसर को हराभरा बनाए रखने की दिशा में यह पहल पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन का संदेश देती है।