मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

स्वीप गतिविधियों के आयोजन के तहत मतदाता

जागरुकता क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मुख्य बिंदु
  • मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जिले भर में सतरंगी सप्ताह (लोकतांत्रिक सप्ताह) का आगाज हो चुका है।
  • इसी कड़ी में, महाविद्यालय प्रशासन एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब ¼ELC½ के तत्वावधान में रामदेव टी.
  • कॉलेज, जैसलमेर में 14 अक्टूबर 2026 को ’’मतदाता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता’’ का भव्य आयोजन किया गया।
  • इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य भावी शिक्षकों एवं युवा विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदान के महत्व और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
  • प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बीच छात्र नरेंद्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • वहीं, कुमारी दुर्गा, रावल कंवर एवं तीरथ कुमार संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे।
WAf𝕏TGin✉🖨
स्वीप गतिविधियों के आयोजन के तहत मतदाता

जैसलमेर । मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जिले भर में सतरंगी सप्ताह (लोकतांत्रिक सप्ताह) का आगाज हो चुका है। इसी कड़ी में, महाविद्यालय प्रशासन एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब ¼ELC½ के तत्वावधान में रामदेव टी.टी. कॉलेज, जैसलमेर में 14 अक्टूबर 2026 को ’’मतदाता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता’’ का भव्य आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य भावी शिक्षकों एवं युवा विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदान के महत्व और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बीच छात्र नरेंद्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कुमारी दुर्गा, रावल कंवर एवं तीरथ कुमार संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे।