मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

इस्कॉन में राधाष्टमी धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाई

जगन्नाथ स्वामी पूरी (उड़ीसा) के लिए धार्मिक यात्रा के लिए 42 सदस्यों को विदाई दी गई

WAf𝕏TGin🖨
इस्कॉन में राधाष्टमी धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाई

बांसवाड़ा। सुभाष नगर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित इस्कॉन केन्द्र बांसवाड़ा की ओर से हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में राधाष्टमी आचार्य अभिनन्दन निमाई दास ओर विश्व आत्मा दास की अगुवाई में धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाई गई।

प्रारम्भ में कुशाग्र निमाई दास ने राधाष्टमी की महत्ता प्रतिपादित की ओर प्रेम, भक्ति और करुणा की साक्षात प्रतिमूर्ति श्री राधा रानी की असीम कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।

उन्होंने प्रार्थना की राधा रानी की कृपादृष्टि से प्रत्येक के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का शुभागमन हो और हर हृदय प्रेम एवं भक्ति से आलोकित हो यही मंगलकामना है।

इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान में चरण वंदना दासी , मानस पंड्या, कुशल, पुनीत ने राधा कवच,तुलसी नृसिंह कवच के साथ आरती अभिषेक पूजा विधान पूर्ण किया।

समारोह में कृपाली भट्ट,नीरज पाठक,कुशल, डिम्पल, सुनील, सुरेश, नैमिष,अक्षी शाबुनी मंडल, दीपिका, विभा, अर्चना, अनिता,भारती,चैतन्य खुशी त्रिवेदी, सुशीला, श्रीमति रचना अरुण व्यास शामिल हुए।

इसके बाद जगन्नाथ स्वामी पूरी उड़ीसा के लिए धार्मिक यात्रा हेतु जय श्री कृष्ण के नाम ध्यान के साथ 42 साधकों को विदाई दी गई।