बांसवाड़ा। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि जो देवताओं की उपासना करते हैं वे देवताओं को प्राप्त होते हैं और जो पितरों के प्रति श्रद्धा रखते हैं वे पितरों को प्राप्त होते हैं।
यह कहना है आचार्य अभय गौरांग दास का वो विश्व हरिनाम पखवाड़ा के तहत् नगर भ्रमण उत्सव में नगर एवम् हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में साधिका श्रीमति शाबुनी मंडल के निवास स्थान पर सत्संग संकीर्तन भजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि कुन्चिताधरसंसिक्तकूजद् वेणुव्नोदवान् ते श्रीराधारमणः पातु वः. श्रीराधे राधे अर्थात जगत के आधार श्री कृष्ण भगवान है ओर उनकी आल्हादिनी शक्ति राधिका रानी है।
जिन्हें महामंत्र हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे।
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे से प्रसन्न किया जाता हैं और यह विशेष फलदाई हैं जिसका नियमित रूप से नाम जप किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर समारोह में श्रीमति रचना अरुण व्यास ने तुलसी नृसिंह कवच,आरती अभिषेक पूजा विधान कुशाग्र निमाई दास, पुनीत,मानस पंड्या कुशल डिम्पल सुनील के सानिध्य में विश्व आत्मा दास की अगुवाई में किया।
इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान में सत्संग संकीर्तन भजन संध्या में साधक साधिकाएं, महिलाएं, श्रद्धालु देर तक झूमते रहे।
इस अवसर पर कृपाली भट्ट नीरज पाठक , नैमिष ,अक्षी शाबुनी मंडल ,दीपिका ,विभा अर्चना ,अनिता ,भारती ,चैतन्,खुशी त्रिवेदी ,चरण वंदना दासी, सहित बड़ी संख्या में मोहल्ला वासियों ने भाग लिया।
