मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

दीपावली स्नेह मिलन में दिखी टेन्ट व्यवसायियों की एकजुटता, स्वागत द्वार प्रतियोगिता के विजेताओं का हुआ सम्मान,अप्सरा टेन्ट हाउस रहा विजेता

उदयपुर। उदयपुर जिला टेन्ट व्यवसायी समिति (रजि.) की ओर से दीपावली स्नेह मिलन एवं स्वागत द्वार प्रतियोगिता-2025 का पुरस्कार वितरण समारोह

उदयपुर। उदयपुर जिला टेन्ट व्यवसायी समिति (रजि.

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर जिला टेन्ट व्यवसायी समिति (रजि.
  • ) की ओर से दीपावली स्नेह मिलन एवं स्वागत द्वार प्रतियोगिता-2025 का पुरस्कार वितरण समारोह ओपेरा गार्डन में हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया।
  • समारोह में जिलेभर के टेन्ट व्यवसायियों, उनके परिजनों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
  • इस अवसर पर प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिह्न एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
  • समारोह को संबोधित करते हुए महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि उदयपुर में आयोजित होने वाले सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान करने में टेन्ट व्यवसायियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
  • उन्होंने समिति को शहर में एक कोई भी मार्ग गोद ले करउसकी देखरेख की जिम्मेदारी लेने का आव्हान किया।
WAf𝕏TGin✉🖨
दीपावली स्नेह मिलन में दिखी टेन्ट व्यवसायियों की एकजुटता, स्वागत द्वार प्रतियोगिता के विजेताओं का हुआ सम्मान,अप्सरा टेन्ट हाउस रहा विजेता

उदयपुर। उदयपुर जिला टेन्ट व्यवसायी समिति (रजि.) की ओर से दीपावली स्नेह मिलन एवं स्वागत द्वार प्रतियोगिता-2025 का पुरस्कार वितरण समारोह ओपेरा गार्डन में हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया।

समारोह में जिलेभर के टेन्ट व्यवसायियों, उनके परिजनों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिह्न एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि उदयपुर में आयोजित होने वाले सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान करने में टेन्ट व्यवसायियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

उन्होंने समिति को शहर में एक कोई भी मार्ग गोद ले करउसकी देखरेख की जिम्मेदारी लेने का आव्हान किया। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने समिति की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा एवं संगठन की मजबूती बढ़ती है।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि टेन्ट व्यवसाय स्थानीय व्यापार के साथ रोजगार उपलब्ध कराने का भी प्रमुख माध्यम है।नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित आयोजनों में समिति के योगदान को सराहा।

सहकारिता प्रकोष्ठ राजस्थान के अध्यक्ष प्रमोद सामर ने व्यवसायियों को सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

ये रहे विजेता- प्रथम कैटेगरी में अप्सरा टेंट हाउस प्रथम, राजकमल टेंट हाउस द्वितीय, तृतीय डेकोर प्लानर रहे, एवं द्वितीय कैटेगरी में प्रथम विनायक टेंट हाउस, द्वितीय राजलक्ष्मी टेंट हाउस, तृतीय शर्मा टेंट हाउस एवं अन्य सदस्यों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गये।प्रारम्भ में समिति अध्यक्ष सुधीर चावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

समारोह के सफल आयोजन में संरक्षक अनिल वैद, महामंत्री कमलेश पोखरना एवं सुनील हिंगड़, कोषाध्यक्ष महेंद्र जैन, भूपेंद्र जैन, असलम भाई, कमल शर्मा, महेश प्रजापत एवं रमेश माली का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम का संचालन सुनीता वैद ने किया, जबकि अनीता चावत ने आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।

अंत में कार्यक्रम संयोजक अनिल वैद ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देने और संगठन की एकजुटता बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।