मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जिम्मेदारी एवं पूर्ण निष्ठा से करे मतगणना कार्य, मतगणना कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

जैसलमेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद जैसलमेर के हुए 44 वार्ड सदस्यों तथा नगर पालिका पोकरण के हुए 25 वार्ड सदस्यों के चुनाव

WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर । नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद जैसलमेर के हुए 44 वार्ड सदस्यों तथा नगर पालिका पोकरण के हुए 25 वार्ड सदस्यों के चुनाव की मतगणना सोमवार, 14 सितम्बर को प्रातः 8 बजे एसबीके राजकीय महाविद्यालय जैसलमेर में होगी।

दक्ष प्रशिक्षकों ने मतगणना कार्य के लिए नियुक्त मतगणना पर्यवेक्षकों एवं गणना सहायकों को पॉलोटेक्निक महाविद्यालय में मतगणना का निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशो की अनुपालना में प्रशिक्षण प्रदान किया गया एवं कहा गया कि वे मतगणना का कार्य पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ सम्पादित करे।

दक्ष प्रशिक्षकों ने मतगणना कार्मिकों से कहा कि वे मतगणना स्थल पर समय पर पहुंचने के साथ ही उनकों सौंपी गई जिम्मेदारी को निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन कर मतगणना कार्य को करावे।

उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान कण्ट्रोल यूनिट को इस प्रकार से रखे कि गणना एजेण्टों को आसानी से दिख सके। उन्होनें कण्ट्रोल यूनिट की सीलों को गणना एजेण्टों के समक्ष खोलने एवं उनको दिखाने की बात कही ।

उन्होंने कण्ट्रोल यूनिट में लगी सभी सीलों का सावधानी से जांच कर खोलने के निर्देश दिये।

दक्ष प्रशिक्षकों ने गणना सहायकों को कण्ट्रोल यूनिट के केरिग केस के एड्रेस टेग को मतगणना अभिकर्ताओं के सामने खोलने के साथ ही अन्य कार्य जो उनके द्वारा किये जाने वाले है, के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गणना पर्यवेक्षकों एवं गणना सहायकों ने पूरा प्रशिक्षण प्राप्त किया एवं मतगणना कार्य के संबंध में प्रश्नोंतरी कर अपनी शंकाओं का समाधान किया।