मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

तिरंगा यात्रा में शैलेन्द्र साहू का हुआ सम्मान

श्रीगंगानगर । राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा के अवसर पर लॉयंस क्लब के रीजन चेयरमैन शैलेन्द्र साहू का उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान एवं सेवा कार्यों के लिए सम्मान किया ग

WAf𝕏TGin🖨
तिरंगा यात्रा में शैलेन्द्र साहू का हुआ सम्मान

श्रीगंगानगर । राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा के अवसर पर लॉयंस क्लब के रीजन चेयरमैन शैलेन्द्र साहू का उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान एवं सेवा कार्यों के लिए सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने श्री साहू को सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके द्वारा समाज सेवा, राष्ट्रहित एवं विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों में निभाई जा रही सक्रिय भूमिका की सराहना की। पूर्व प्रांतपाल नितिन मांगलिक और सुधीर बाजपेई ने कहा कि शैलेन्द्र साहू निरंतर सेवा, समर्पण और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज को प्रेरित कर रहे हैं।

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात शैलेन्द्र साहू ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए और अधिक सेवा कार्य करने की प्रेरणा है। उन्होंने सभी रीजन-21के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया