मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

महाराणा भूपाल कॉलेज पूर्व छात्र परिषद स्नेह मिलन में स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेषज्ञ संवाद

उदयपुर। महाराणा भूपाल कॉलेज पूर्व छात्र परिषद स्नेह मिलन कॉलेज के विवेकानंद सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रो. महीप भटनागर ने

उदयपुर। महाराणा भूपाल कॉलेज पूर्व छात्र परिषद स्नेह मिलन कॉलेज के विवेकानंद सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रो.

WAf𝕏TGin✉🖨
महाराणा भूपाल कॉलेज पूर्व छात्र परिषद स्नेह मिलन में स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेषज्ञ संवाद

उदयपुर। महाराणा भूपाल कॉलेज पूर्व छात्र परिषद स्नेह मिलन कॉलेज के विवेकानंद सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रो. महीप भटनागर ने की। कार्यक्रम में लगभग 53 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मोना सूद सहित अन्य अतिथियों एवं समिति पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन विपिन कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा समिति की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

मुख्य विशेषज्ञ वक्ता आर एन टी मेडिकल कॉलेज की डॉ. मोना सूद ने डायबिटीज एवं थायरॉइड जैसी जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने सरल एवं व्यावहारिक तरीके से बताया कि संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, उचित व्यायाम तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जाँच के माध्यम से अनेक स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक रहा जा सकता है।

उपस्थित सदस्यों ने विषय से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल एवं वैज्ञानिक ढंग से उत्तर दिया।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा गीत, भजन, कविता एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। जिनमें प्रमुख संदीप भारद्वाज, डॉ. स्नेहलता लोढ़ा, इंद्रमल पटवा, मंजू सिसोदिया, सुरेश सिसोदिया, चंद्र सिंह जैन, बी एल चावत, शिवा तलेसरा ने अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को आनंदमय बनाया। डॉ के.एल. कोठारी द्वारा अंग्रेजी कविता की प्रस्तुति भी की गई।

कार्यक्रम के अंत में आबिद हुसैन अदीब ने कार्यक्रम की सराहना की एवं डॉ सूद की प्रस्तुति को अत्यंत लाभकारी बताया। महासचिव शांतिलाल भंडारी ने उपस्थित सदस्यों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे इस पूर्व छात्र परिषद मासिक बैठक का उद्देश्य परस्पर मिलन तथा वैज्ञानिक जानकारी के साथ-साथ सदस्यों में स्वास्थ्य, साहित्य एवं सांस्कृतिक अभिरुचियों को प्रोत्साहित करना रहता है।

**इनका हुआ विशेष सम्मान**--- प्रो महीप भटनागर को साइंटिफिक लॉरेलस कमेटी द्वारा लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिए जाने पर तथा महासचिव शांतिलाल भंडारी के 85 वर्ष पूर्ण करने पर माला, पगड़ी, शॉल,अपरण एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सितम्बर में जन्मे 5 सदस्यों का भी बहुमान कर सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की गई।

राष्ट्र गान व स्नेह भोज से कार्यक्रम का समापन हुआ।