मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 26 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जैन सोशल ग्रुप ‘मेन’ उदयपुर तपस्वी एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर | जैन सोशल ग्रुप ‘मेन’ का दिवाली मिलन एवं सम्मान समारोह विज्ञान समिति में गत दिनों आयोजित हुआ।ग्रुप अध्यक्ष के.एस. नलवाया द्वारा

उदयपुर | जैन सोशल ग्रुप ‘मेन’ का दिवाली मिलन एवं सम्मान समारोह विज्ञान समिति में गत दिनों आयोजित हुआ। ग्रुप अध्यक्ष के. एस.

WAf𝕏TGin✉🖨
जैन सोशल ग्रुप ‘मेन’ उदयपुर तपस्वी एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर | जैन सोशल ग्रुप ‘मेन’ का दिवाली मिलन एवं सम्मान समारोह विज्ञान समिति में गत दिनों आयोजित हुआ।

ग्रुप अध्यक्ष के.एस. नलवाया द्वारा सभी अतिथियों एवं दम्पति सदस्यों का स्वागत करते हुए उद्बोधन प्रदान किया गया। इस अवसर पर दीपावली माह में जन्मदिन मनाने वाले सदस्यों, शादी की सालगिरह मनाने वाले दम्पति सदस्यों, तथा विभिन्न तपस्वी एवं वरिष्ठजनों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

अध्यक्ष महोदय ने बताया कि इस माह ग्रुप की टेलीफोन डायरेक्टरी प्रकाशित की जानी है, जिसके लिए सभी सदस्यों से निर्धारित फॉर्म भरकर समय पर जमा करने का निवेदन किया। साथ ही उन्होंने डायरेक्टरी में विज्ञापन देने के लिए भी सदस्यों को प्रोत्साहित किया।

उन्होंने बताया कि ग्रुप द्वारा अप्रैल 2026 से अब तक सभी सदस्यों के सहयोग से करीब ₹14 लाख के 140 सेवा कार्य किए गए हैं। इसके लिए सभी सदस्यों का आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया गया।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि ग्रुप के सह-सचिव राजेंद्र खोखावत ने इस माह जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह मनाने वाले सदस्यों का माला, ऊपरना, फूल एवं गिफ्ट द्वारा सम्मान कराया।

उन्होंने अपनी एक कविता के माध्यम से भी प्रस्तुति दी।

आगे कार्यक्रम में 11 तपस्वी, 2 शादी की 50वीं सालगिरह मनाने वाले दम्पति, 12 सत्तर वर्ष पूर्ण करने वाले एवं 6 अस्सी वर्ष पूर्ण करने वाले वरिष्ठजनों का मंच पर माला, शॉल, मोमेंटो एवं गुड़ द्वारा स्वागत-अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन ग्रुप सचिव गौतम कुमार नागौरी ने किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों द्वारा दीपक से महालक्ष्मी की आरती की गई। अंत में उपाध्यक्ष कमल कोठारी ने सभी का आभार जताते हुए राष्ट्रगान के साथ मीटिंग की समाप्ति की घोषणा की।