ओसवाल भवन,पाटनपोल निवासी,जितेंद्र पाल के बेटे कपिल जैन के आकस्मिक निधन की सूचना संस्था के ज्योति मित्र और कपिल के बड़े भाई विकास जैन से प्राप्त हुई । विकास काफी समय से शाइन इंडिया फाउंडेशन के कार्य से परिचित थे, दुःख की घड़ी में भी विकास ने अपने पिता जितेंद्र पाल और कपिल की पत्नि ईशा से नेत्रदान करवाने की चर्चा की,जिस पर दोनों की सहमति के साथ साथ कपिल की 13 वर्षीया बेटी रिती ने भी सहमति दी ।
सभी की सहमति के उपरांत विकास ने देर रात डॉ कुलवंत गौड़ को संपर्क किया, एमएलसी केस होने के कारण, मेडिकल कॉलेज की पुलिस चौकी इंचार्ज साबिर,मोर्चरी स्टॉफ,और कैथूनीपोल थाने के एएसआई गिरिराज,ड्यूटी ऑफिसर गोविंद एवं फोरेंसिक विभाग के डॉ सचिन के बीच में, सामंजस्य व सहयोग से मध्य रात्रि में नेत्रदान की प्रक्रिया मेडिकल कॉलेज मोर्चरी में सम्पन्न हुई ।
ज्ञात हो कि 9 माह पूर्व,जितेंद्र पाल की पत्नी शशि जैन का भी मरणोपरांत नेत्रदान शाइन इंडिया फाउंडेशन के माध्यम से करवाया गया था।
