जैसलमेर । नगर पालिका पोकरण के उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए निर्वाचन में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी सवाई सिंह विजयी घोषित की गईं। मतगणना में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी सवाई सिंह को 14 मत, जबकि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रेमलता को 10 मत प्राप्त हुए एवं एक मत नोटा का रहा।
रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी पोकरण हीर सिंह चारण ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन में नगर पालिका के सभी 25 वार्ड पार्षदों ने मतदान किया। मतगणना में सभी 25 मत वैध पाए गए।
निर्वाचन परिणाम घोषित होने के पश्चात रिटर्निंग अधिकारी हीर सिैैंह चारण ने निर्वाचित उपाध्यक्ष सवाई सिंह को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया एवं उन्हें पद की शपथ दिलाई।
