जैसलमेर । विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गांव पोल जी की डेयरी ग्राम पंचायत भू में आयोजित जनसेवा शिविर के मौके पर पोल जी की डेयरी गांव निवासी जानुखान पुत्र कादर खान को शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी महेश सिंह, सहायक कृषि अधिकारी महेश कुमार द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। पशुपालक जानुखान ने बताया कि उसको मृदा कार्ड मिलने से संतुलित उर्वरक उपयोग का मार्गदर्शन एवं मिली बहुत बड़ी राहत।
विकसित भारत जनसेवा शिविर के दौरान शिविर के जरिए हासिल हुए मृदा स्वास्थ्य से उसे उसकी जमीन की उर्वरता की स्थिति के बारे में पूर्ण जानकारी मिलेगी।
वहीं वह कृषि कार्य में जिससे वह संतुलित खाद एवं उर्वरक का सदुपयोग कर अपना उत्पादन बढ़ा सकता है और लागत कर सकता है।
साथ ही इससे मृदा की जांच से सही पोषण, उचित उर्वरक का प्रयोग, उत्पादन में अभिवृद्वि के साथ ही खर्च में कमी आएगी तथा मिट्टी की और किसान की समृद्वि बढ़ेगी।
उन्होंनें कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड ने मेरी खेती को नई दिशा दी है, अब मै संतुलित उर्वरकों के साथ बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहा हूॅ।
जनसेवा अभियान के तहत आयोजित शिविर में मृदा कार्ड पाने के लिए राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का हदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
