मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

सदस्य प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू, दस्तावेज पूर्ण होने पर एक दिन में मिलेगा प्रमाण पत्र।

श्रीगंगानगर । नगर परिषद, श्रीगंगानगर के नवनिर्वाचित सभापति अजय दावड़ा ने बताया कि नगर परिषद द्वारा सदस्य प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

WAf𝕏TGin🖨

श्रीगंगानगर । नगर परिषद, श्रीगंगानगर के नवनिर्वाचित सभापति अजय दावड़ा ने बताया कि नगर परिषद द्वारा सदस्य प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब सदस्य प्रमाण पत्र संबंधी आपत्ति सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाए बिना ही सदस्य प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

सभापति दावड़ा ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित दस्तावेजों (प्रार्थना-पत्र, आवेदक का 50 रुपये के स्टाम्प पर शपथ-पत्र, दो पड़ोसियों / गवाहो के 50-50 रुपये के स्टाम्प पर शपथ-पत्र, 50 रुपये के स्टाम्प पर सहमति-पत्र, आवेदक एवं संबंधित व्यक्तियों के आधार कार्ड की प्रतियां, पासपोर्ट साइज फोटो, संबंधित वार्ड पार्षद की रिपोर्ट) के साथ अपना आवेदन नगर परिषद कार्यालय स्थित निजी सहायक सभापति कक्ष में जमा करवा सकते हैं।

सभापति दावड़ा ने बताया कि यदि सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण पाए जाते हैं, तो एक दिन में सदस्य प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आमजन नगर परिषद कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सदस्य प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाने से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।

पिछले कई दिनों से सदस्य प्रमाण पत्र जारी नहीं होने के कारण नागरिकों को अपने विभिन्न आवश्यक कार्यों के लिए प्रमाण पत्र प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा था।

अब प्रक्रिया शुरू होने से आमजन को आसानी से सदस्य प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सकेगा।