मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Pacific Group

अंतरमहाविद्यालयी तैराकी चयन ट्रायल का आयोजन

पेसिफिक पॉलीटेक्निक कॉलेज, उदयपुर द्वारा अंतरमहाविद्यालयी तैराकी चयन ट्रायल (पुरुष एवं महिला) का आयोजन महाराणा प्रताप खेलगांव, उदयपुर में

WAf𝕏TGin✉🖨
अंतरमहाविद्यालयी तैराकी चयन ट्रायल का आयोजन

पेसिफिक पॉलीटेक्निक कॉलेज, उदयपुर द्वारा अंतरमहाविद्यालयी तैराकी चयन ट्रायल (पुरुष एवं महिला) का आयोजन महाराणा प्रताप खेलगांव, उदयपुर में किया गया।

डॉ. मुकेश श्रीमाली (निदेशक , पेसिफिक पॉलीटेक्निक कॉलेज) ने बताया की चयन ट्रायल में विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी गति एवं तैराकी कौशल का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया का संचालन एवं खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन चयनकर्ता डॉ. महेश पालीवाल द्वारा किया गया।

महिला वर्ग में सुश्री पुष्पा मीणा , सुश्री नीलम भगोरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, । इसी प्रकार पुरुष वर्ग में श्री कुंदन कुमार , श्री रजत पाटीदार तथा श्री गौरव मनावत ने शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान पेसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के विभिन्न संघटक महाविद्यालयों के स्पोर्ट्स ऑफिसर भी उपस्थित रहे और उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

डॉ. श्रीमाली ने खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा नियमित अभ्यास के माध्यम से अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री नीरज श्रीमाली द्वारा सभी चयनकर्ताओं, खेल अधिकारियों, प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।