मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

ईवीएम मशीनों का अन्तिम रेण्डमाईजेशन आज

जैसलमेर। नगर परिषद जैसलमेर एवं नगर पालिका पोकरण के आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निग अधिकारी(जैसलमेर) एवं रिटर्निग अधिकारी(पोकरण) को आवंटित

WAf𝕏TGin🖨

 जैसलमेर । नगर परिषद जैसलमेर एवं नगर पालिका पोकरण के आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निग अधिकारी(जैसलमेर) एवं रिटर्निग अधिकारी(पोकरण) को आवंटित ईवीएम ( कुल मतदान केन्द्रों का 125 प्रतिशत) को वार्ड वाइज निर्धारित करने एवं शेष मशीनों को आरक्षित रखने के लिए ईवीएम का अन्तिम रेण्डमाईजेशन शुक्रवार, 04 सितम्बर को सायं 4 बजे जिला कलेक्ट्री सभागार में रखा गया है।

             उप जिला निर्वाचन अधिकारी(एडीएम) परसाराम सैनी ने इस संबंध में जिला अध्यक्ष भाजपा, कांग्रेंस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया, नेशनल पीपल्स पार्टी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, भारत आदिवासी पार्टी को पत्र प्रेषित कर सूचित किया है कि वे या उनके अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थित ईवीएम के अन्तिम रेण्डमाईजेशन में सुनिश्चित करावे।