मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

फ़तेह सागर की पाल पर नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मंगलवार को उदयपुर

WAf𝕏TGin✉🖨
फ़तेह सागर की पाल पर नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मंगलवार को उदयपुर के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फ़तेह सागर की पाल पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और शहर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी के मार्गदर्शन में कलाकारों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

नुक्कड़ नाटक में करीब 12 कलाकारों ने भाग लिया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी का संदेश दिया।

नाटक में उदयपुर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और शहर के विकास के बीच संतुलन बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। इस नाटक का निर्देशन आशुतोष पांडे ने किया।

नाटक में स्वास्थ्य जागरूकता को भी प्रमुखता दी गई। योग और स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

कलाकारों ने पौधारोपण, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा ऐतिहासिक स्मारकों और पर्यटन स्थलों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए दर्शकों को प्रेरित किया।फ़तेह सागर की पाल पर आयोजित प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने स्थानीय दर्शकों और पर्यटकों को संवाद एवं अभिनय के माध्यम से पर्यावरण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।