जैसलमेर । पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के अन्तर्गत जिले में जिला परिषद में 21 वार्डो के लिए और जिले की 10 पंचायत समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अनुपमा जोरवाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला परिषद जैसलमेर के 21 वार्डो के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात 21 वार्डो के लिए 77 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे हैं। चुनाव मैदान में रहे अभ्यर्थियों को चुनाव प्रतीकों का आवंटन कर दिया गया है।
10 पंचायत समितियों के 150 वार्डो के लिए 390 प्रत्याशी मैदान में
जिले की 10 पंचायत समितियों में 15-15 वार्डो के हिसाब से कुल 150 निर्वाचन क्षेत्र निर्धारित है। शुक्रवार को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण की गई है।
नाम वापसी के पश्चात पंचायत समिति भणियाणा में 40 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे है। इसी प्रकार नाचना समिति में 37.,राजमथाई में 37, रामदेवरा समिति में 40.,सांकड़ा समिति में. 38, फतेहगढ़ समिति में 42, जैसलमेर समिति मे 42ं, खुहड़ी समिति में 36 मोहनगढ़ समिति में 35 व रामगढ़ समिति में 43, प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।