मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

मोहनपुरा में नशे से आजादी कार्यक्रम आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ.

मुख्य बिंदु
  • अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत मोहनपुरा के शहीद हरबंस सिंह चहल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में “नशे से आज़ादी कार्यक्रम” आयोजित हुआ।
  • कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी, लक्ष्या ज्याणी एवं सहीराम ने अपने जीवंत अभिनय के माध्यम से नशे की भयावह सच्चाई, उससे बिखरते परिवारों की पीड़ा, युवाओं के भविष्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव तथा जागरूकता, आत्मविश्वास और समाज के सहयोग से नशे की लत से बाहर निकलकर नई जिंदगी शुरू करने का सशक्त संदेश दिया।
  • नाटक के भावपूर्ण दृश्यों ने उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को भावुक कर दिया।
  • कार्यक्रम में बताया गया कि यदि दृढ़ इच्छाशक्ति, परिवार का साथ और समाज का सहयोग मिले तो कोई भी व्यक्ति नशे के अंधकार से निकलकर उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ सकता है।
WAf𝕏TGin✉🖨
मोहनपुरा में नशे से आजादी कार्यक्रम आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत मोहनपुरा के शहीद हरबंस सिंह चहल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में “नशे से आज़ादी कार्यक्रम” आयोजित हुआ।कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी, लक्ष्या ज्याणी एवं सहीराम ने अपने जीवंत अभिनय के माध्यम से नशे की भयावह सच्चाई, उससे बिखरते परिवारों की पीड़ा, युवाओं के भविष्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव तथा जागरूकता, आत्मविश्वास और समाज के सहयोग से नशे की लत से बाहर निकलकर नई जिंदगी शुरू करने का सशक्त संदेश दिया।

नाटक के भावपूर्ण दृश्यों ने उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को भावुक कर दिया।कार्यक्रम में बताया गया कि यदि दृढ़ इच्छाशक्ति, परिवार का साथ और समाज का सहयोग मिले तो कोई भी व्यक्ति नशे के अंधकार से निकलकर उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ सकता है।

श्री ज्याणी ने कहा देश को नशे से आजादी की लड़ाई लड़नी पड़ेगी और उसकी जिम्मेदारी युवाओं की है। विद्यालय प्रशासन ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं नागरिकों से नशा न करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने एक स्वर में नशामुक्त श्रीगंगानगर और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।