मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सेवा के रंगों से सजा उदयपुर, रंगोलियों में दिखा विकसित भारत का संकल्प

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम आयोजित

मुख्य बिंदु
  • विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत जिले में जनभागीदारी और राष्ट्रभावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल तथा अभियान के नोडल प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद प्रीतम कुमार के निर्देशन में जिले के विभिन्न सार्वजनिक एवं पर्यटक स्थलों पर आकर्षक रंगोलियां सजाई गईं।
  • रंगोलियों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास की अवधारणा और राष्ट्रीय प्रतीकों को रचनात्मक रूप में प्रदर्शित किया गया।
  • विभिन्न रंगों से सजी इन रंगोलियों ने न केवल सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता बढ़ाई, बल्कि आमजन को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का संदेश भी दिया।
  • कार्यक्रम के तहत नगर निगम, देवस्थान, पर्यटन तथा कला एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर रंगोलियां तैयार कराईं।
WAf𝕏TGin🖨
सेवा के रंगों से सजा उदयपुर, रंगोलियों में दिखा विकसित भारत का संकल्प

उदयपुर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत जिले में जनभागीदारी और राष्ट्रभावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल तथा अभियान के नोडल प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद प्रीतम कुमार के निर्देशन में जिले के विभिन्न सार्वजनिक एवं पर्यटक स्थलों पर आकर्षक रंगोलियां सजाई गईं।रंगोलियों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास की अवधारणा और राष्ट्रीय प्रतीकों को रचनात्मक रूप में प्रदर्शित किया गया।

विभिन्न रंगों से सजी इन रंगोलियों ने न केवल सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता बढ़ाई, बल्कि आमजन को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के तहत नगर निगम, देवस्थान, पर्यटन तथा कला एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर रंगोलियां तैयार कराईं।

इनमें स्थानीय कला एवं संस्कृति की झलक के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम, जनसेवा और विकास से जुड़े संदेशों को प्रमुखता दी गई।जनभागीदारी से साकार हो रहा विकसित भारत का संकल्पविकसित भारत जन सेवा अभियान का मूल उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ आमजन को विकास की प्रक्रिया से जोड़ना और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना है।

अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन और विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम ने इसी भावना को रचनात्मक अभिव्यक्ति दी।

रंगोलियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि विकसित भारत का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी से संभव है।

स्थानीय कला, संस्कृति और जनभागीदारी के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम ने विकास के साथ अपनी विरासत और राष्ट्रभावना को जोड़ने का संदेश भी दिया।