मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

तिरंगे रंग में रंगा इनरव्हील का मंच, देशभक्ति गीतों से गूंजा उदयपुर

उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘एक शाम देशभक्ति के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान

उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘एक शाम देशभक्ति के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨
तिरंगे रंग में रंगा इनरव्हील का मंच, देशभक्ति गीतों से गूंजा उदयपुर

उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘एक शाम देशभक्ति के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान देशभक्ति गीत गायन एवं क्विज प्रतियोगिता में क्लब की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जेएसजी अर्हम की प्रेसिडेंट एवं इनरव्हील क्लब की पास प्रेसिडेंट रश्मि पगारिया थीं।

उन्होंने कहा कि देशभक्ति हमारे मन में सदैव जीवंत रहनी चाहिए।

कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने तिरंगे के रंगों में परिधान पहनकर देशभक्ति का अनूठा संदेश दिया।वाइस प्रेसिडेंट बबिता जैन ने बताया कि गीत गायन प्रतियोगिता में सदस्यों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

वहीं निशा अग्रवाल ने बताया कि देशभक्ति क्विज प्रतियोगिता में आईएसओ सुनयना जैन प्रथम, इंद्रा बम्ब द्वितीय तथा ललिता जैन तृतीय स्थान पर रहीं।कार्यक्रम के आयोजन में साधना मेहता, विद्या जैन, रेणु जैन, नीता सिंघवी, विजया सरूपरिया, मंजु सिंघवी, वंदना शर्मा, मंजु मोदी एवं ललिता मेहता सहित क्लब सदस्यों का सहयोग रहा।

कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।