मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन-अभिषेक की धूम

शहर के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर चिंतामणि पार्थिव पूजन एवं अभिषेक का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जा

WAf𝕏TGin✉🖨
श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन-अभिषेक की धूम

शहर के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर चिंतामणि पार्थिव पूजन एवं अभिषेक का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जा रहा है।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर में निःशुल्क पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन एवं अभिषेक का आयोजन किया जा रहा है।इस धार्मिक अनुष्ठान में कोई भी सनातनी श्रद्धालु भाग लेकर भगवान शिव की आराधना कर सकता है।

आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं।यह संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान तेली समाज के आचार्य श्री योगेश्वरजी जोशी के आचार्यत्व में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया जा रहा है।

श्रावण मास में भगवान शिव की भक्ति और पार्थिव शिवलिंग पूजन से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर है।