बांसवाड़ा। इस्कॉन केन्द्र बांसवाड़ा द्वारा जांगिड़ धर्मशाला में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और समारोह पूर्वक शुरू हुआ जिसमें नन्हे बच्चों ने कृष्ण ,बलराम माता यशोदा की गोद में अठखेलिया कर मन मोह लिया प्रारम्भ में सायं महोत्सव के प्रारम्भ में गुरु शील प्रभु पाद,गौर निताई पाद पूजन आचार्य अभय गौरांग दास एवम् अभिनंदन निमाई दास की अगुवाई में विश्व आत्मा दास ने किया।
इससे पहले तुलसी नृसिंह आरती अभिषेक पूजा विधान माल्यार्पण चरण वंदना दासी श्रीमति रचना व्यास ने किया इस अवसर पर समारोह में कृपाली भट्ट कुशल डिम्पल सुनील सुरेश नैमिष अक्षी शाबुनी मंडल दीपिका विभा अर्चना अनिता भारती चैतन्य खुशी त्रिवेदी सुशीला, नीरज पाठक कुशल ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया ।
