मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के जियोलॉजी कॉलेज के इन छात्र-छात्राएं ने जल दूत की शपथ ली। शपथ वाटर हीरो डॉक्टर पी सी जैन ने दिलाई। यह जल दूत कॉलेज के वरिष्ठ विद्यार्थी है।
यह जल दूत अपने-अपने
क्षेत्र में कितने हैंडपंप है? और इनमें से कितने नकारा है? कितने घरों में ट्यूबवेल है और कितनों ने
उन्हें रिचार्ज करने हेतु रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग करवा रखी है ? कितने घरों में आर ओ
सिस्टम लगा है और उसमें से निकलने वाला पीने के पानी का टीडीएस कितना है? इससे निकलने वाले वेस्ट
वाटर का उपयोग में कैसे करते हैं? कितने घरों में एयर कंडीशनर है?और उससे निकलने वाला पानी का वह क्या उपयोग
करते हैं?
दैनिक जीवन में जल
संरक्षण के छोटे-छोटे उपाय वे अपने-अपने क्षेत्र में बतायेंगेऔर जल संरक्षण अभियान
को जन अभियान बनाने में सहयोग करेंगे । कार्यक्रम में डॉ रितेश पुरोहित एवं डॉक्टर
नेहा भी उपस्थित थी।
नरेन्द्र जाट, शुभम सेन, जयंत डेराश्री, शैलेश सेवक, लोकेन्द्र नाथ सिंह चौहान, जयवर्धन सिंह राणावत, दिया पुरी, आंचल कुंवर, सारंगदेवोत, रक्षंधा सैनी, उद्भव सेन, प्रीति जोशी, उर्वशी सुथार, सलोनी जाट, वंदित कुमावत
बने जल दूत।