मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

विशेष मतदाता जागरूकता एवं स्वीप कार्यक्रम आयोजन

जैसलमेर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव, 2026 के दृष्टिगत जिले में नव

WAf𝕏TGin✉🖨
विशेष मतदाता जागरूकता एवं स्वीप कार्यक्रम आयोजन

जैसलमेर । राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव, 2026 के दृष्टिगत जिले में नव मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान एवं स्वीप ¼SVEEP½ गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

उक्त क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) जैसलमेर अनुपमा जोरवाल एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला परिषद जैसलमेर यथार्थ शेखर IAS तथा जिला स्वीप समन्वयक प्रमोद कुमार व्यास के निर्देशन में जिला ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जैसलमेर ¼ITI½ के प्रांगण में एक विशेष मतदाता जागरूकता एवं स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अशोक सुथार प्रधानाचार्य ने उपस्थित प्रशिक्षणर्थियों से अपना मत जुड़वाने का आह्वान किया।

कन्हैया सेवक स्वीप प्रकोष्ठ प्रतिनिधि जैसलमेर ने मत की महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक भारतीय 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक को मतदान दिवस पर आवश्यक रूप से मतदान करना है।

लोकतंत्र की आत्मा व प्राणरूप है मताधिकार । भारत निर्वाचन आयोग कॉलेज, स्कूल में ELC क्लब का गठन कर विद्यार्थियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश जन जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

स्वीप सदस्य मांगीलाल सोनी व चंचल बल्लानी ने ऑनलाइन मत जुड़वाने की प्रक्रिया बताई। स्वीप सदस्य कन्हैया सेवक ने अपनी मधुर आवाज में मतदाता जागरूकता पर गीत प्रस्तुत किया।

संस्थान की प्रशिक्षणर्थी पूजा कुमावत द्वारा मतदाता जागरूकता कविता प्रस्तुत की गयी कार्यक्रम का संचालन संस्थान के अनुदेशक रोहित गर्ग ने किया।

आपने में उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम में प्रशिक्षण केंद्र के अनुदेशक सर्वश्री जानकी माहेश्वरी, हेमलता, माधुरी गुर्जर, नरेंद्र सिंह के साथ ही स्वीप प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।