मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस’ पर युवाओं को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर

श्रीगंगानगर। माय भारत केंद्र श्रीगंगानगर के तत्वावधान में अग्रवाल गर्ल्स कॉलेज में ‘अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस’ के अवसर पर

WAf𝕏TGin✉🖨
अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस’ पर युवाओं को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर

श्रीगंगानगर। माय भारत केंद्र श्रीगंगानगर के तत्वावधान में अग्रवाल गर्ल्स कॉलेज में ‘अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस’ के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मेरा युवा भारत, जिला युवा अधिकारी प्राची चौहान के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सिविल डिफेंस टीम ने विशेष रूप से सहभागिता निभाते हुए कॉलेज की छात्राओं और युवाओं को विभिन्न आपदाओं से निपटने के व्यावहारिक और तकनीकी तरीकों की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ओपी. गुप्ता ने कहा कि आपदाएं पूर्व सूचना दिए बिना आती हैं, इसलिए युवाओं का जागरूक और प्रशिक्षित होना समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है।

प्राचार्य डॉ. सरला अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में छात्राओं से आह्वान किया कि वे आपदा प्रबंधन के इन गुरों को सीखकर न केवल अपने परिवार बल्कि समाज की भी रक्षा में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन निर्मल जैन और उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया लाइव डेमो रहा।

टीम ने आग लगने, भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और आपदा के समय तुरंत उठाए जाने वाले कदमों का जीवंत प्रदर्शन किया।हिन्दुस्तान स्काउट एवं गाइड के डीओ श्री संदीप मांझू और वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका सुनीता चौधरी ने भी युवाओं को अनुशासन और सेवा भाव के साथ आपदा के समय आगे आने के लिए प्रेरित किया।

अंत में माय भारत केंद्र की ओर से सभी अतिथियों और सिविल डिफेंस टीम का आभार व्यक्त किया गया व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस दौरान कॉलेज की स्काउट, गाइड, छात्राएं, युवा स्वयंसेवक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे, मंच संचालन जिला ट्रेनर विकास ने किया।