मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

गड़ीसर झील पर ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत होगा श्रमदान

जनभागीदारी से स्वच्छता एवं सामुदायिक सेवा का दिया जाएगा संदेश

मुख्य बिंदु
  • विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत जिले में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए स्वच्छता एवं सामुदायिक सेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
  • इसी क्रम में ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम के तहत शुक्रवार, 2 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे गड़ीसर झील पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
  • कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं आमजन की सहभागिता रहेगी।
  • श्रमदान के माध्यम से गड़ीसर झील एवं इसके आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जाएंगी तथा आमजन को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्थलों के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया जाएगा।
  • जिला प्रशासन ने आमजन से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागी बनकर ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना को साकार करने तथा स्वच्छ एवं सुंदर जैसलमेर के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया है।
WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर । विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत जिले में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए स्वच्छता एवं सामुदायिक सेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम के तहत शुक्रवार, 2 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे गड़ीसर झील पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं आमजन की सहभागिता रहेगी। श्रमदान के माध्यम से गड़ीसर झील एवं इसके आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जाएंगी तथा आमजन को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्थलों के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने आमजन से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागी बनकर ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना को साकार करने तथा स्वच्छ एवं सुंदर जैसलमेर के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया है।