मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

रत्तेवाला सीनियर सैकेंडरी स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभिान के तहत

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ.

मुख्य बिंदु
  • अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभिान के तहत रत्तेवाला राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल में युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
  • कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी ने नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाते हुए कहा कि नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि जीवन की हर खुशी और हर रिश्ते को खत्म करने वाला सबसे बड़ा अभिशाप है।
  • उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि सही दिशा, सकारात्मक सोच और मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़े तो वह न केवल स्वयं को नशे से बचा सकता है, बल्कि अपने परिवार, मित्रों और पूरे समाज को भी इस बुराई से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
  • उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में खेल, योग, पढ़ाई, संगीत, सामाजिक सेवा और रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने की प्रेरणा दी।
WAf𝕏TGin🖨
रत्तेवाला सीनियर सैकेंडरी स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभिान के तहत रत्तेवाला राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल में युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी ने नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाते हुए कहा कि नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि जीवन की हर खुशी और हर रिश्ते को खत्म करने वाला सबसे बड़ा अभिशाप है।

उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि सही दिशा, सकारात्मक सोच और मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़े तो वह न केवल स्वयं को नशे से बचा सकता है, बल्कि अपने परिवार, मित्रों और पूरे समाज को भी इस बुराई से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में खेल, योग, पढ़ाई, संगीत, सामाजिक सेवा और रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि सफलता का नशा ही जीवन का सबसे बड़ा नशा है, इसलिए अपने सपनों को इतना बड़ा बनाइए कि किसी भी गलत आदत के लिए आपके पास समय ही न बचे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वयं भी नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अपने परिवार एवं मित्रों को भी इस दिशा में जागरूक करने का संकल्प लिया।

श्री प्रवीण कुमार व श्री सहीराम ने सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।